भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अजब-गजब का राजस्व का खेल, रसूखदार और भू माफियाओं ने किया पुस्तैनी भूमि में कब्जा

281
Above News
पुलिस अधीक्षक से शिकायतकर्ता ने की शिकायत

शहडोल / शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि ग्राम सोहागपुर स्थित आराजी खसरा नंबर 1943/2, रकवा 0.17 और 1945/1 रकवा 0.81 की जमीन को फर्जी तरीके से वह माफियाओं द्वारा कुछ अधिकारी कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से फणी भूषण चौधरी द्वारा फर्जी पट्टा बनवा कर साधु लाल सोनी व अन्य व्यक्ति जिसमें श्रीमती डॉ पुष्पा सोनवानी, डॉ बीडी सोनवानी, रमाकांत शुक्ला, प्रीति मिश्रा, मंजू रत्नम, मंजू सोनी, संजय तिवारी, सुधीर सोनी, राकेश सोनी, विनोद कुमार सोनी को विक्रय कर दिया जबकि शिकायतकर्ता द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर जिला शहडोल के यहां राजस्व प्रकरण क्रमांक 265/ अपील/ 2019-20 में अपील की गई है प्रकरण विचाराधीन है।
उक्त भूमि में पेट्रोल पंप खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी चाही गई
शिकायतकर्ता ने बताया कि हमारी पुश्तैनी आराजी में विनोद सोनी, राकेश सोनी पिता साधु लाल सोनी शाकिन फैसला गोल्ड पैलेस पुलिस लाइन शहडोल द्वारा पेट्रोल पंप संचालित किए जाने हेतु कलेक्टर / कमिश्नर के समक्ष अनापत्ति प्रमाण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। यदि पेट्रोल पंप प्रार्थी की भूमि में संचालित की जाती है तो प्रार्थी को अपूर्ण क्षति होगी और न्यायालय में चल रही अपील का क्या होगा ? शिकायतकर्ता ने कहा की जब तक न्यायालय में प्रकरण लंबित है न्यायालय के आदेश / अनुमति के बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र ना दिया जाए।
पूर्व में भी उक्त भूमि की शिकायत की जा चुकी है
पूर्व में भी उक्त भूमि की शिकायत शहडोल के समस्त उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है यह भूमि सिविल लाइन जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निवास के ठीक सामने व मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के पास स्थित है।शहडोल की आम जनता की उत्सुकता उक्त भूमि पर बढ़ गई है की न्यायालय का आदेश क्या होगा ? कैसे होगा ये जो रसूखदार भू माफिया है इनके सामने क्या न्याय मिलेगा या फिर न्याय धराशाही होगा ? अब शिकायतकर्ता को एसडीएम कोर्ट से न्याय की उम्मीद ?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper