भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस चौकी के पास आभूषण की दुकान से नकदी,जेवर सहित लाखों की चोरी

250
Above News

रीवा- जिले के लालगांव बाजार में दो हफ्ते पूर्व छ: दुकानो पर हुई चोरी का खुलासा अभी तक हो भी नही पाया! कि इधर चोरों ने लालगांव पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर स्थित साक्षी ज्वेलर्स की दुकान पर चौदह इंच दिवाल तोड़कर चांदी सोने से निर्मित आभूषण वा सात हजार नकदी,स्कूटी के कागजात सहित लगभग डेढ़ लाख रूपये का माल पार कर दिया । दुकान संचालक महेन्द्र सोनी ने बताया कि उनकी दुकान दो कमरे की थी जिसमें सामने शो रूम और पीछे रहाइशी कमरा था गत रात्रि वो अपने पुराने घर चले गये थे जब सुबह लौट कर दुकान आये तो पता चला सामने लगा हुआ सीसीटीवी निकला हुआ था महेन्द्र फौरन पीछे तरफ भागकर गये देखे तो वहां का भी सीसीटीवी तोड़ दिया गया था और दीवाल पर बड़ा सा होल था साथ ही आसपास की तीन दुकानो के सीसीटीवी चोरों द्वारा तोड़े गये थे घटना की जानकारी लगते ही भारी भीड़ एकत्रित हो गई ।और लिखित रिपोर्ट लालगांव चौकी में की गई। वहीं लालगांव पुलिस का कहना है कि स्टाफ की कमी और डॉयल हैंण्ड्रेड वाहन के खराब होने के चलते रात्रि कालीन गश्त नही हो पा रही है। जिससे चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है वहीं लालगांव बाजार की जनता में सिलेसिलेवार हो रही चोरियों को लेकर भारी आक्रोश है । खबर लिखे जाने तक चौकी प्रभारी घटना स्थल पर नही पहुंचे थे । जबकि चौकी और घटना स्थल की दूरी सौ मीटर से भी कम है।

महीनों से खराब पड़ी है डायल 100
ज्ञात हो कि लालगांव पुलिस चौकी में तैनात डायल 100 गत दो माह से खराब पड़ा है जिसके चलते रात में होने वाला गश्त पूरी तरह से बंद पड़ा है जिससे क्षेत्र होने वाले अपराधों में भारी इजाफा हुआ है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper