भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 को लेकर करीब 6 महीने से बंद हुई ट्रेन नहीं चलाई जा रही जिससे क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

247
Above News

शहडोल:-कोविड-19 को लेकर करीब 6 महीने से बंद हुई ट्रेन नहीं चलाई जा रही जिससे क्षेत्रवासी हो रहे परेशान
जी हां बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश जिला शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय सोता रेलवे स्टेशन की हम आपको बता दें स्टेशन में करीब 55 से 60 ग्राम पंचायत जुड़े हुए और ट्रेन का सफर इसी स्टेशन से किया जाता है,क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि पूरे हिंदुस्तान में बंद की हुई ट्रेनें शुरु की जा चुकी है आखिर हमारे क्षेत्र से शासन को क्या दिक्कत है कि अभी तक सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी नहीं चलाई गई ,जिसका क्षेत्र वासियों ने कुछ दिन पहले इंटरसिटी ट्रेन चालू न होने पर अनशन करने का ज्ञापन भी दिया था जिसके बाद रेलवे विभाग ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया के जल्द से जल्द ट्रेन चालू करवा दिया जाएगा जिससे लोगों ने ज्ञापन वापस लिया पर अभी तक रेलवे विभाग की तरफ से कोई भी फैसला नहीं आया और ना ही ट्रेन चालू हुई जिससे लोगों के चेहरों में उदासी छाई हुई है क्षेत्रवासियों की आवाज शासन प्रशासन एवं रेलवे विभाग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी न्यूज इंडिया टीवी 9 ली हमारे जिला संवाददाता मौके पर जाकर कवरेज किया और देखा गया की वाकई क्षेत्र वासियों को जबलपुर का सफर के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अभी जबलपुर पहुंचने में कितना समय लग जाए यह भी किसी को मालूम नहीं, सभी का कहना है इंटरसिटी दोबारा चालू होनी चाहिए क्योंकि उसका टाइम टेबल भी बहुत सही था हमारा जबलपुर 1 दिन में आना जाना हो जाता था जैसा कि आपको पूरा मामला वीडियो में दिखाया जा रहा है अब देखना है कि रेलवे विभाग का क्षेत्रवासियों को दिया गया आश्वासन याद आता है, इस मामले को देखने के बाद भी नजरअंदाज कर क्या शासन एवं विभागीय अधिकारी क्षेत्रवासियों के अनशन करने का इंतजार कर रहे हैं देखते हैं शासन प्रशासन का क्या निर्णय होता है….?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper