शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय न्यू बरौधा में खुलेआम लूट
बच्चों का भविष्य बर्बाद करता हुआ प्रधानाध्यापक सनत पटेल
बच्चों के अधिकार की लाखों की राशि गबन सीधा हो रहा अपराध

ब्योहारी :- न्यू बरौधा के बालक माध्यमिक विद्यालय की हालत इस समय पूरी तरह तहस नहस बना दी गई है विद्यालय में चारों ओर से भ्रष्टाचार पनप रहा है एवं शिक्षा विभाग शिकायतों के बाद भी सच जानने के उपरांत भी चुपचाप बैठकर तमाशा देख रहा है ,
सनत पटेल की मनमानी इस समय इतनी जोरों पर है इसका कहना है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरे ही लोग इस समय मंत्री हैं और विभागों में हैं तो इसकी जो मर्जी होगी वही होगा ।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय न्यू बरौधा में बच्चों का भविष्य बरबाद करने में सनत पटेल द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है एवं इस शिक्षक का हौसला इसलिए बुलंद है क्योंकि शिक्षा विभाग पैसे ले देकर शिकायतों को बंद करवाने का प्रयास करता रहता है ।
इस विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना में बहुत समय से घोटाला किया जा रहा है बच्चों को अब राशन देने में भी कंजूसी की जा रही है ,जिसे विद्यालय के बच्चों ने स्वयं ही बतलाया है कि किस प्रकार से राशन देने में कंजूसी की जा रही है , बच्चों ने यह भी बतलाया कि उन्हे मनमानी तौर पर एक तो केवल चावल दिया जाता है और उसे भी हडप लिया जाता है एवं महत्त्वपूर्ण बात यह है कि चावल के अलावा अन्य कोई भी भोजन सामग्री उन्हें नहीं दी जाती है , इससे स्पष्ट पता चलता है कि बेचारे मासूमों के साथ किस प्रकार से अत्याचार किया जा रहा है।
बच्चों के साथ बदसलूकी, किया जा रहा अपराध
बच्चों ने बतलाया कि उनसे पढाई के स्थान पर विद्यालय की घास की सफाई सनत पटेल द्वारा करवाई जाती है एवं बच्चों के साथ सनत पटेल द्वारा मारपीट भी की जाती है , बच्चों को गणवेश का वितरण भी नहीं करवाया गया है करीब तीन वर्ष से बच्चों को गणवेश संबंधी कोई भी राशि या गणवेश का कहीं कोई अता पता नहीं है एवं पढाई का स्तर पूरी तरह से चौपट हो ही चुका है , बच्चों ने अपना दुःख प्रकट करते हुए बतलाया कि उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के तहत अभी तक कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है इसका मतलब साफ है कि जो योजना बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकारें बनाती रहती हैं उसे सनत पटेल जैसे प्रभारी भ्रष्टाचार की बली चढा देते हैं और पढाई की तो नहीं कह सकते परंतु बच्चों का भविष्य बरबाद करने का बीड़ा इस प्रभारी ने उठा रखा है और विभिन्न मदो के अंतर्गत आनेवाली बालकल्याण की राशि हड़पी जा रही है ।
शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय की यह दुर्दशा तभी से निर्मित हुई है जब से यहां प्रभारी के रूप में भ्रष्टाचारी सनत पटेल को नियुक्त किया गया है यहां के हैण्डपंप एक की तो चोरी करवा दी गई है और दूसरा हैण्डपंप पानी के रूप में जहर उगल रहा है जिसे भूलवश भी अगर किसी बच्चे ने पी लिया तो उसकी तबियत कितनी बिगड़ सकती है इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है ।
केंद्र एवं राज्य सरकार ने भी दिए हैं निर्देश
बच्चों की इस दुर्दशा को देखते हुए स्टाप क्राईम आर्गनाइजेशन के डा प्रणय तिवारी ने राज्य शासन से पत्राचार तो जारी रखे हैं परंतु ब्योहारी संकुल की भी मिलीभगत के कारण किसी प्रकार का कोई सुधार कार्य अभी तक इन निकम्मों ने नहीं करवाया है , डा तिवारी के पास उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश तथा केंद्र सरकार के द्वारा इस विद्यालय की दुर्दशा पर उठाए जाने वाले कदमों की लिखित प्रतियां भी प्राप्त हुई हैं जिसमें पहला पत्र क्रमांक जो शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा विभाग DSEHE/E/2021/05726 दिनांक 09/09/2021 शास्त्री भवन दिल्ली द्वारा भेजा गया है एवं दूसरा पत्र क्रमांक DOSEL/E/2021/09659 जो राजीव गांधी शिक्षा मिशन के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर को भेजा गया है ।
बात कोई छोटी भी नहीं है गरीबों के बच्चों के भविष्य को बरबाद करने में स्थानीय शिक्षा विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है और शासन प्रशासन के समक्ष एक बहुत विकट चुनौती उत्पन्न कर रहा है , बच्चों ने स्वयं भी बतलाया कि उनके हिस्से का अधिकार भी छीना जा रहा है साथ ही विद्यालय में इतनी अफरा तफरी है कि अब स्कूल में जहरीले सांप भी घुसते हैं एवं सर्पों ने यहां विद्यालय के एक वृक्ष में अपना डेरा भी बना डाला है परंतु प्रश्न इस बात का उठता है कि ऐसे लोगों को तो जेल में डाल देना चाहिए जो बच्चों और भविष्य के लिए खतरा बनकर खड़े हुए हैं ।
वहीं डा प्रणय तिवारी का कहना है कि उनके पास एक एक बात को सिद्ध करने का पूर्ण साक्ष्य है और इसी कारण से जांच अधिकारी सनत पटेल को बचाने के लिए चुपचाप ही प्रतिवेदन बनाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास करते हैं या फिर फोन पर संपर्क कर उनसे शिकायतों को वापस लेने का दबाव बनाते हैं एवं उन्होंने कितनी ही बार प्रभारी सनत पटेल के विद्यालय की जांच एस डी एम ब्योहारी रहे पी के पाण्डेय जी से भी करवाई थी जिसमें सब कुछ गलत पाया गया था एवं पैसों के लेन-देन में यह मामला भी अभी तक दबा हुआ है ।
यदि इस विद्यालय की बारीक जांच करवाई जाएगी तो शत प्रतिशत सनत पटेल के द्वारा किए गए विद्यालय विरोधी और शासन विरोधी कार्यों का खुलासा , लाखों की राशि हड़प करने का खुलासा कर जेल भेजा जा सकता है ।




Subscribe to my channel
Comments are closed.