भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नईगढ़ी की भीर पंचायत में डेढ़ करोड़ की नलजल योजना में व्यापक भ्रष्टाचार

227
Above News

 (रीवा मप्र) दिनांक 25 दिसंबर 2021 को रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद अंतर्गत भीर ग्राम पंचायत में नल जल योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया है।  इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी की उपस्थिति में ग्रामीण जनों ने बताया कि निर्माण एजेंसी प्रांशु सिंह निवासी रेहड़ी के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यत्र तत्र पाइपलाइन खोदकर खुली छोड़ दी गई है और जहां पर नल की टोटी लगाई जाती है वहां गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। जिसकी वजह से वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं और एक्सीडेंट होता है और साथ में ग्रामीण जनों को भी समस्या हो रही है। बताया गया की इसके पहले भीर ग्राम पंचायत में नलजल योजना मात्र कागजों पर ही चल रही था लेकिन रिट्रोफिटिंग के नाम पर इस योजना को एक नया रूप देकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर पानी की टंकी बनाया गया और घर-घर पानी पहुंचाने की योजना सरकार द्वारा लाई गई है लेकिन आलम यह है की भीर ग्राम पंचायत में मात्र सड़क के किनारे के कुछ घरों पर ही नलों की पाइप और टोटी लगाकर पानी सप्लाई किया जाने का कार्य चल रहा है जबकि बस्ती के अंदर किसी भी प्रकार से लोगों को नल टोटी और पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि यदि इस पर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता और निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट नहीं करता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
*जोरदार नारों के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
  इस बीच उपस्थित ग्रामीण जनों ने जोरदार नारों के साथ मामाजी पानी दो पानी दो, ठेकेदार तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, पीएचई विभाग होश में आओ होश में आओ इस प्रकार के नारों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा वर्ग के साथ बुजुर्ग ग्रामीण जन एवं बच्चे भी सम्मिलित हुए। उपस्थित लोगों में प्रियंक पांडे, संजीव पांडे, अशोक द्विवेदी, श्याम लाल मिश्रा, विजय शर्मा, प्रफुल्ल मिश्रा, शुभम मिश्रा, तोलाराम, राहुल तिवारी, अजय शर्मा, गोविंद केवट, सुरेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper