आखिर कौन हैं शिक्षक शुक्ला और पांडे सुर्खियों में इनकी जोड़ी
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल । शिकायतकर्ता सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि मेरे पिता बिंदु राम तिवारी से सन 2018 में खसरा नंबर 298/2/1 का प्लाट आत्माराम शुक्ला उमेश पांडे द्वारा लिया गया था उनके द्वारा कुल 12 लाख में सौदा हुआ था जिसमें से लगभग पांच से छह लाख रुपए चेक कैस के माध्यम से शिक्षक शुक्ला व पांडे जी के द्वारा पीड़ित के पिताजी को दिया गया 3 वर्ष तक पंजीयन कराने में यह लोग असफल रहे फिर दोनों शिक्षकों द्वारा पीड़ित सुरेंद्र तिवारी को भोपाल से फोन कर बुलाया जाता है उनके द्वारा कहा जाता है कि हम तुम्हारे पिता बिंदु राम तिवारी जी को पैसे दे दिए हैं अब तुम हमारी जमीन में बाउंड्रीवाल का कार्य करवाओ और बाउंड्री वॉल करवाने में जो भी रकम लगेगा वह हम तुम्हें देंगे पीड़ित ने 1 सप्ताह के भीतर 40 से 50 हजार का कार्य किया और काम हो जाने पर जब पीड़ित पैसा मांगने शिक्षक के पास गया तो वह लोग स्कूल का बहाना बनाकर पीड़ित सुरेंद्र तिवारी को लगातार आश्वासन देकर टाल रहे हैं और इनकी जब रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सोहागपुर में करनी चाही तो थाना सोहागपुर के द्वारा उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिसकी शिकायत पीड़ित सीएम हेल्पलाइन मे भी की है जब अभी तक कोई जांच कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले को उच्च अधिकारी से जांच एवं दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.