भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पनगड़ी ग्राम के युवा प्रजापति की हत्या

305
Above News

ग्राम पनगड़ी चौकी लालगाँव थाना गढ़ क्षेत्र के सरिमन प्रजापति के पुत्र मनीष प्रजापति उम्र 23 वर्ष की जिला गोरखपुर थाना रायगढ़ ताल, उत्तर प्रदेश में दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई, समूचा परिवार 23 वर्षीय युवा लड़के को इस तरह खो देने पर घोर दुखद स्थिति में है, बात करते ही परिवार का हर सदस्य बिलख बिलख कर रोने लगता है रो-रो कर हर सदस्य की आँखें पथराई हुई हैं, अभी तक पीड़ित परिवार के पास कोई भी जवाबदार जन प्रतिनिधि अथवा प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है ना ही इस परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त हुई है। स्वर्गीय मनीष प्रजापति गोरखपुर जिले में पंजीकृत शराब की दुकान का कर्मचारी था उसका काम ही था शराब बेंचना और उसकी कीमत लेना परन्तु घटना के दिन क्षेत्रीय दबंगों द्वारा शराब लेने के पश्चात पैसे नहीं दिए और कहा कि तुम हमसे पैसे लोगे तुम हमें जानते नहीं हो, इसी कहासुनी के पश्चात मनीष प्रजापति पर दर्जन भर दबंगों ने हाँकी राड तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ जिला रीवा के जिला अध्यक्ष इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने ग्राम पनगड़ी पहुँचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और प्रशासन से माँग की है कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए अन्यथा जिले का प्रजापति कुम्भकार समाज धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper