भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

26 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन।

220
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जानकारी दी है कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय युवक एवं युवतियों को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के साधन से जोड़ने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 26 अक्टूबर 2021 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर शहडोल में किया जा रहा है।

उक्त रोजगार मेले में रेवांचल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड सीधी, ई.टी.बी. (आयशर) पीथमपुर भोपाल, वेलस्पेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, प्रगतिशील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड रीवा, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड शहडोल एवं एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर की कंपनियों को रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में सभी छात्र एवं छात्राएं सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही अपनी कंपनी में नियोजन हेतु आवश्यक संख्या एवं अर्हताओ से अवगत कराएं। रोजगार मेले में सहभागिता की अभिस्वीकृति जिला रोजगार कार्यालय के श्री दिवाकर सिंह जिनका मोबाइल नंबर- 8085854779 एवं ईमेल आईडी-deoshahdol@gmail.com पर अनिवार्य रूप से प्रदान करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper