कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन चचाई का निरीक्षण।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत चचाई के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से वहां के बच्चों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि बच्चों के पोषण आहार में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में साफ सफाई और स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए तथा कहा कि बच्चों को भी साफ सफाई एवं स्वच्छता की समझाइश दें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर में आंगनवाड़ी केंद्र परिसर का भी निरीक्षण किया तथा आंगनबाड़ी परिसर के झाड़ झंकार की साफ सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में विद्युत, पेयजल संबंधित जानकारी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लिया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री ज्योति परस्ते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्योहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.