कलेक्टर ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर कुमिया का निरीक्षण व ग्रामीणों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाने की दी समझाइस।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – जिले की जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर कुमिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि दोपहर 3:00 बजे तक कुल 32 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
इस दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन कराने आए हुए ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन जिंदगी का वैक्सीनेशन है। जितनी जल्दी आप वैक्सीनेशन लेंगे इतनी जल्दी ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु समझाइश दी तथा वैक्सीनेशन कराने हेतु वैक्सीनेशन सेंटर पर अवश्य भेजें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कराने आए हुए व्यक्तियों के स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन पंजी का भी अवलोकन किया तथा पंजी को व्यवस्थित संधारित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री ज्योति परस्ते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह उपस्थित थी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.