पुलिस क्यों नहीं कर रही ऊषा एवं पूजा नामदेव को गिरफ्तार
अपराध गैर जमानती फिर भी अपराधी रह रहे अपने घरों में

शहडोल/ब्योहारी – रियाज सिद्दिकी उर्फ फर्जी राजा ठाकुर जिसने न्यायालय अपर कलेक्टर रीवा में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर राजा ठाकुर के नाम पर मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया था एवं ब्योहारी के नामदेव परिवार में छलपूर्वक दाखिल होकर किस प्रकार से हजारीलाल नामदेव और रामकृपाल नामदेव दोनों की सम्पत्ति को हड़पने की योजना बनाई थी यह बात इस समय बिजली की तरह फैल चुकी है ।
परंतु बड़े खेद एवं संदेह की बात तो यह है कि कूटरचना के पुख्ता प्रमाण पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत कड़ी मेहनत के बाद ऊषा नामदेव,पूजा नामदेव एवं रियाज सिद्दिकी तीनों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420,467,468,471,120 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध तो कर ही दिया गया तथा उसके बाद केवल रियाज सिद्दिकी मात्र को ही जेल की सलाखों के पीछे डाला गया ।
अब यहां पर यदि कोई यह समझ रहा हो कि राहुल नामदेव, विकास नामदेव, रियाज सिद्दिकी का प्रकरण शांत हो चुका है तो यह केवल सोचने की बात है वास्तविकता तो यह है कि आज भी राहुल नामदेव और विकास नामदेव अपने पूर्ण न्याय के लिए संघर्षरत हैं । आज करीब 4 वर्ष व्यतीत होने जा रहे हैं जिसमें राहुल नामदेव और विवेक नामदेव लगातार परेशान ही किए जाते रहे हैं कभी उनकी समस्या को गंभीरता पूर्वक नहीं सुना गया इस बीच लाखों की क्षति कारित की गई आमदनी के स्रोत भी धीरे-धीरे बंद हो गए थे जिसका कारण केवल और केवल पूजा नामदेव,ऊषा नामदेव एवं रियाज सिद्दिकी ही थे नियमानुसार उनकी जितनी भी क्षति अवैधानिक तौर पर इन तीनों द्वारा की गई थी उसकी पूर्ति करवाई जानी चाहिए थी , परंतु यहां पर विकास नामदेव, राहुल नामदेव के द्वारा बारंबार अभी भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया जा रहा है जिसमें इनके द्वारा इस आशय की शिकायत कई बार की गई कि जब तीनो ही अपराधी हैं और धाराओं में भी समता ही है तो तीनो अपराधियों को जेल की हवा खिलाई जानी चाहिए परंतु यहां तो लगातार हेल्पलाइन की शिकायतों के उपरांत भी ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव को जेल में रखने के स्थान पर ब्योहारी पुलिस यही कह रही है कि हम उन्हें भी जेल में भेजेंगे, उन्हें भी गिरफ्तार करेंगे परंतु लगातार 2 महीने से पुलिस फरियादियों को यही दिलासा देने का प्रयास करती नजर आ रही है परंतु बड़े आश्चर्य की बात है कि इतना कहने के दो माह बीत जाने के बाद भी आखिरकार पूजा एवं ऊषा नामदेव को गिरफ्तार क्यो नहीं किया जा रहा है , गिरफ्तार करने के स्थान पर सी एम हेल्पलाइन में भिन्न भिन्न लोगों के द्वारा दर्ज की गई हेल्पलाइन की शिकायतों को कटवाने मात्र का कार्य ही पुलिस क्यों कर रही है जबकि कानून व्यवस्था के अनुसार इन गैर जमानती धाराओं के तहत आने वाले किसी भी अपराधी को पुलिस खुला छोड़ नहीं सकती है एवं इसी का फायदा उठाकर ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव के द्वारा विकास एवं राहुल नामदेव के साथ अभी भी धोखाधड़ी एवं जालसाजी की नींव रखी जा सकती है ।
जमानत लेने का मौका ब्योहारी पुलिस ऊषा नामदेव एवं पूजा नामदेव को दे रही है परंतु यह भी भूल रही है कि ये अपराधी राहुल नामदेव और विकास नामदेव के परिवार के लिए अत्यंत घातक भी हो चुके हैं एवं इस स्थिति में ऊषा नामदेव एवं पूजा नामदेव कोई भी बदला ले सकते हैं कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।
और तो और सी एम हेल्पलाइन ने पुलिस विभाग ब्योहारी को यह तक लिखकर दे दिया है कि यदि आपके द्वारा निराकरण नहीं किया गया तो प्रकरण को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा एवं विभाग के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी ।
राहुल एवं विकास नामदेव ने यह कहा है कि हम पहले भी ब्योहारी पुलिस के एकतरफा एवं उदासीनता क्रियाकलापों से परेशान थे एवं अभी तक परेशान ही हैं यह कहां का न्याय है कि हमारी दुर्दषा के जिम्मेदार तीन अपराधियों में से मात्र एक अपराधी को पुलिस ने फरियादियों की कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार करना पड़ा और वहीं पर दूसरी ओर दो अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और वो राहुल एवं विकास नामदेव के परिवार और संपत्ति के लिए रोज रोज खतरा उत्पन्न करते जा रहे हैं ।
फरियादी यदि अपने ही घर में रहने के लिए जाएं या किसी को किराए से देना चाहें तो ये गैर जमानती धारा के आरोपी ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव पुलिस को फोन करके बुलाते हैं तथा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ हो जाती है कि अब मुजरिमों को घर पर ही पुलिस द्वारा सुरक्षा देकर वातानुकूलित जेल दी जा रही है ।
कथन
पुलिस द्वारा अभी जांच की जा रही है , जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है हम गिरफ्तार करेंगे
थाना प्रभारी ब्योहारी , अनिल पटेल
Subscribe to my channel
Comments are closed.