कोविड के 7 करोड़ डोज पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
दोनों टीके से मिलेगी सम्पूर्ण सुरक्षा – मुख्यमंत्री

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल– प्रदेश में कोविड के 7 करोड़ प्रथम डोज एवं 2 करोड़ द्वितीय डोज लगाने पर प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह प्रदेष के लिए ऐतिहासिक एव गौरवपूर्ण क्षण है यह आप सभी के समर्पण, सहयोग एवं सहभागिता से संभव हो सका है, आप लोगांे के भ्रम,भ्रांतियों को दूर करते हुए जो यह उत्कृष्ट कार्य किया है जिससे देष में प्रदेश अग्रणी स्थान पर सुशोभित है, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्बांेधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि, इस सफलता में सभी जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था, क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य, सामाजिक संगठन, धर्मगुरू, मीडिया के लोगों, जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर के साथ-साथ जिले के राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का सहयोग एवं समर्पण से संभव हो सका है। सभी के भागीरथी प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोरोना महामारी से दोनों टीके ही पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेंगे साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर तथा साबुन से हाथ धोना दैनिक दिनचर्या में सभी को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि, 31 दिसम्बर 2021 तक प्रदेश में सभी 18 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड का दोनांे टीका लगाने के लिए एक बार पुनः सबको पूर्व की भॉति तैयार होना होगा सभी मिलकर ऐसा प्रयास करें की 31 दिसम्बर तक सभी को टीका के दोनों डोज लग सकें।
आज स्थानीय एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन को कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे एवं जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.