भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी,नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त।

209
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किया है। जारी आदेश में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोड़ल अधिकारी, सहायक नोड़ल अधिकारी को अपना ई-मेल,मोबाइल नम्बर, लैण्डलाइन नम्बर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है जिससे निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों से समय-समय पर नोड़ल अधिकारियों को प्रेषित किया जा सकें। कलेक्टर ने यह निर्देश दिए है कि, प्रभारी नोड़ल अधिकारी आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगाकर उसका अनुमोदन भी निर्वाचन कार्यालय के कराएं।
जारी आदेशानुसार कार्मिक प्रबंधन, दलों का गठन, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति, शासकीय सेवकों के अवकाश प्रकरणों का निराकरण एवं मतदान का रेण्डमाईजेशन के लिये श्री मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल समन्वयकर्ता अधिकारी एवं श्री विवेक महावर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल अधिकारी तथा श्री संजय खरे, कम्प्यूटर प्रभारी निर्वाचन शाखा सहायक नोडल अधिकारी होगें। श्री एच.व्ही. निगम, कार्यपालन यंत्री पीएचई ई.व्ही.एम. प्रबंधन खण्डवार रिटर्निंग ऑफीसर को प्रथम रेण्डमाईजेशन के पश्चात् ई.व्ही.एम. उपलब्ध कराना, निर्वाचन के पष्चात् वापस जिला वेयर हाउस में ई.व्ही.एम. मशीन प्राप्त कर अगले चरण हेतु ई.व्ही.एम. तैयार करने के लिये समन्वयकर्ता अधिकारी एवं श्री जी.के. पाण्डेय, उपयंत्री जल संसाधन नोडल अधिकारी तथा श्री संजय खरे, कम्प्यूटर प्रभारी निर्वाचन शाखा सहायक नोडल अधिकारी होगें। ई.व्ही.एम. प्रबंधन जनपद पंचायतवार के समन्वयकर्ता अधिकारी श्री एच.व्ही. निगम, कार्यपालन यंत्री पीएचई होगें, जो प्रथम रेण्डमाईजेशन पश्चात् वेयर हाउस से ई.व्ही.एम. मशीन प्राप्त करना, ई.व्ही.एम. कमीशनिंग का कार्य करवाकर मतदान केन्द्रवार ई.व्ही.एम. तैयार करना, मतदान पश्चात् स्ट्रांग रूम में ई.व्ही.एम. सुरक्षित भण्डारण सुनिश्चित करना, मतगणना उपरान्त डी.एम.एम. की सीलिंग कराकर जिला कोषालय अधिकारी के माध्यम से कोषालय स्ट्रांग रूम में सुरक्षित भण्डारण कराना एवं मतगणना उपरान्त ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में वापस पहुंचाना । समस्त जनपद पंचायत इसके रिटर्निंग ऑफीसर इसके नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन के लिये श्री विवेक महावर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं श्री संजय खरे, कम्प्यूटर प्रभारी निर्वाचन समन्वयकर्ता अधिकारी तथा श्री अर्जुन पटेल, सहायक ई-गवर्नेष प्रबंधक सोहागपुर श्री यज्ञ प्रसाद मानिकपुरी सहायक ई-गवर्नेश प्रबंधक बुढ़ार, श्री हेमन्त चतुर्वेदी, सहायक ई-गवर्नेश प्रबंधक गोहपारू/जयसिंहनगर, श्री प्रदीप तिवारी, सहायक ई-गवर्नेश प्रबंधक ब्यौहारी अपने क्षेत्रान्तर्गत नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी होगें।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिये श्री मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समन्वयकर्ता अधिकारी एवं श्री प्रमोद पाण्डेय, प्राध्यापक पं. शम्भूनाथ महाविद्यालय शहडोल एवं श्री आर.के. मंगलानी, प्राचार्य डाईट नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी होगें। जो रिटर्निंग ऑफीसर सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, जोनल अधिकारी, मतदानकर्मी, सीलिंग एवं अन्य प्रकार के प्रशिक्षण हेतु कैलेण्डर तैयार कर प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।
यातायात प्रकोष्ठ के लिये श्री आशुतोष भदौरिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल समन्वयकर्ता अधिकारी तथा श्री प्रमोद शर्मा, जिला खनिज अधिकारी एवं श्री प्रभात पट्टा, माईनिंग इस्पेक्टर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी होगें।
मतदान केन्द्र व्यवस्था हेतु श्री मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समन्वयकर्ता अधिकारी तथा श्री रणमत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल, श्री रणजीत सिंह धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, श्री मदन त्रिपाठी, समन्वय जिला षिक्षा केन्द्र एवं जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी होगें। जो समस्त खण्ड स्तर के मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, लाईट एवं अन्य की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।
रूट चार्ट एवं मतदान सामग्री वितरण के लिये श्री दिलीप पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर समन्वयकर्ता अधिकारी तथा श्री प्रदीप मोंगरे, प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख, श्री राकेष शुक्ला, प्रभारी अधिकारी भू परिवर्तन एवं श्री डीलन सिंह, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
सेंस प्रकोष्ठ के समन्वयकर्ता अधिकारी श्री मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे। श्री जी.एस. मर्सकोले, उप संचालक जन सम्पर्क (मीडिया प्रबंधन), श्री रणमत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार, उप संचालक सामाजिक न्याय (दिव्यांग मतदाता जागरूकता), श्री मदन त्रिपाठी, समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, समस्त जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper