भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ ने किया ब्योहारी क्षेत्र के विभिन्न टीकाकरण स्थल का निरीक्षण।
लोगों को कोरोना का टीका लगवाने का समझाया महत्व।

247
Above News

शहडोल-जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर ने आज वैक्सीनेशन सेंटर सिविल अस्पताल व्यौहारी में बने वैक्सीनेशन वितरण केंद्र, वार्ड नंबर 1 वैक्सीनेशन सेंटर सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ड्यू लिस्ट का निरीक्षण किया तथा घर घर दस्तक देकर टीकाकरण करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी ब्यौहारी, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिलेवासियों को बचाने के लिये टीकाकरण लगाया जा रहा है। इससे न केवल आपका बल्कि पूरा समाज अभी तो पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये जो जन-भागीदारी दिख रही है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी ब्यौहारी डॉ० निशांत सिंह परिहार, नगर पालिका अधिकारी ब्यौहारी एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper