भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम लालपुर एवं कंचनपुर ग्रामों का भ्रमण कर सीईओ जिला पंचायत ने लोगो को वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक।

217
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम लालपुर, कंचनपुर सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर छूटे हुए पात्र लोगों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के दोनों डोज ही कोविड-19 संक्रमण से बचा सकता है और वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों को समझाइश दी कि, खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों को भी टीकाकरण करवा कर कोरोना संक्रमण की महामारी से बचें। सीईओ जिला पंचायत ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि घर-घर दस्तक देकर कोरोना का टीका लगाने तथा टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ वैक्सीन की द्वितीय डोज पात्र व्यक्तियों चिन्हित कर लगवाना सुनिश्चित करें तथा वैक्सीनेशन की इंट्री पोर्टल पर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper