प्रभारी मंत्री ने जनजातीय कार्य विभाग के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को प्रदाय किये अनुकंपा नियुक्ति के आदेश।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-आज कलेक्ट्रेट के विराट सभागार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समीक्षा बैठक केे दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने जनजातीय कार्य विभाग के मृतकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेष प्रदान किये। प्रभारी मंत्री द्वारा श्री जगन्नाथ बर्मन भृत्य शासकीय बालक छात्रावास केषवाही विकासखण्ड बुढार जिनकी सेवाकाल के दौरान 31 जनवरी 2019 केा आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती बर्मन निवासी वार्ड नं028 नरसरहा सौखी मोहल्ला शहडोल को चतुर्थ श्रेेणी भृत्य नियमित के रिक्त पदों पर तीन वर्ष की परीक्षावधि व निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किया है,उनकी नियुक्ति माध्यमिक शाला वार्ड नं0 4 विकासखण्ड सोहागपुर में की गई।
इसी प्रकार प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजनान्तर्गत कोविड महामारी से श्री तेजमणि त्रिपाठी शासकीय सेवक जिनकी मृत्यु कोविड महामारी से 13 अपै्रल 2021 को हो गई थी उनके आश्रित श्री देवाशीष त्रिपाठी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर शर्ता धीन नियुक्ति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल पोड़ीकला विकासखण्ड जयसिंहनगर में नियुक्ति का अनुकंपा आदेश प्रदान किया।
इस अवसर पर जयसिंहनगर विधायक श्री जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेष वैष्य, अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री रणजीत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार, डीएचओ-01 डॉ0 केएल आहिरवार, डीआईओ डॉ0 अंषुमन सोनारे, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह, समाजसेवी श्री सुर्यकांत मिश्रा, श्री शत्रुध्न सिंह, श्री अनिल द्विवेदी, श्री शीतल पोद्दार, श्री संतोष लोहानी, श्री अरूण पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.