भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक सम्पन्न।

229
Above News

ब्यूरो शहडोल-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 दिसम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आज एडीआर सेंटर शहडोल के सभागार में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने जानकारी दी कि लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी तथा जिला न्यायालय शहडोल एवं तहसील न्यायालयों ब्योहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ’द कॉलेज ऑफ लॉ एण्ड लीगल एड शहडोल’ के प्रचार्य, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं न्यायालय के अधिवक्तागण उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper