ग्रामीण कर रहे विरोध ,दुर्गा पंडाल परिसर मे ढेला खोल बेच रहा मांस, मदिरा, अंण्डा ……
थाने मे सरपंच ने की शिकायत , पुलिस कार्यवाही बेअसर ,अवैध कारोवारी लाला के हौसले बुलंद
अखिलेश कुमार शर्मा ……….
तो क्या इन दिनो संवेदनशील पुलिस अधिक्षक के कडे निर्देशो का पालन जिले के थानो मे नही हो रहा है ।अवैध कारोवारीयों के हौसले बुलंद दिख रहे है आखिर कहा कमी हो रही है स्थानीय पुलिस अवैध कारबारीयो पर कार्यवाही करने से आखिर क्यो पिछे हट रही है।बुढार थाना क्षेत्र अंतरगत ग्राम पंचायत बैरिहा के बार्ड नं.06 मे ग्रामीणो की धार्मिक भावनाओं को देखते हुये ग्रामीणो की मांग पर लाखो खर्च कर पंचायत ने दुर्गा पण्ढाल का निर्माण कराया गया था जहां नवरात्री मे मां दुर्गा स्थापना करा कर ग्रामीणो द्वारा पुजा अर्चना कि जाती है तथा इन दिनो असमाजिक तत्वो द्वारा ग्रामीणो की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाया जा रहा है ।जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने बुढार थाने मे की मौके पर पुलिस टीम पहुची तथा पुलिस कर्मीयों द्वारा अवैध कारोबारी को समझाईस भी दिया गया था की धार्मिक स्थल से दुकान हटा कर दुर कही दुकान लगाये लेकिन पुलिस के जाते ही फिर वही पर दुकान खोल बेचता रहा अवैध कारोवारी लाला कुशवाहा।बुढार थाना क्षेेत्रों मे अवैध कारोवारीयो के हौसले बुलंद होरहे है ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी पुलिस को कार्यवाही करने मे पसिने छुट रहे है आखिर क्यो …..?
शहडोल। जब से पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी ने पदभार ग्रहण किय है तब से लेकर अभी तक अगर देखा जाय तो शहडोल जिले मे कई बडी -बडी कार्यवाहीयां हुयी हैं वही जिले की जनता ने भी पुलिस कप्तान व थानो की पुलिस की सराहना भी की लेकिन इन दिनो पुराने ढररे पर चल रही थानो की पुलिस ।अवैध कारोवारी बेखफ होकर कारोवार कर रहे है शिकायतो के बाबजूद भी कार्यवाही नही कर पा रही स्थानीय पुलिस जिससे थाना क्षेत्रो मे अवैध कारोवारियो के हौसले बुलंद होते दिख रहे है वही यह समझ के परे है कि पुलिस कप्तान के कडे निर्देश के बाद भी अवैध कारोवारीयो पर अंकुश लगाने मे स्थानीय पुलिस नाकाम साबित होरही है ।ग्राम पंचायत सरपंच रामखेलावन सिंह के साथ ग्रामीणों ने थाना प्रभारी बुढार एवं जिले के पुलिस कप्तान तथा कलेक्टर महोदया से मांग की बुढार थाना क्षेत्र अंतरगत ग्राम पंचायत बैरिहा के बार्ड नं.06 स्थित दुर्गा पण्ढाल परिसर से मांस, मदिरा, अंण्डा की दुकान हटवाया जाय ।
यह है पुरा मामला
बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरिहा के बार्ड नं.06 मे दुर्गा पंढाल परिसर मे लाला कुशवाहा एंव उसका पुत्र सागर कुशवाहा एवं शिब्बु कुसवाहा के द्वारा मांस मदिरा अण्ढे की दुकान लगा धडल्ले से बेच रहा है श्याम होते ही शुरु होता है कारोबार जिसकी वजह से आये दिन असमाजिकतत्वो की बैठकी बनी रहती है और वाद विवाद की स्थिती बनी रहती है वही ग्रामीणो द्वारा उक्त दुकान बंद करने कहने पर लाला कुशवाहा एवं उसके पुत्र सागर ,शिब्बु कुशवाहा द्वारा ग्रामीणो से विवाद वा धमकी दी जाती है तथा गली गलौज कर मारपीट करने कहा जाता है ग्रामीणो ने बताया की उक्त स्थल में हर वर्ष मातारानी की स्थापना किया जाता है हमारे गांव की माताऐं बहने माता रानी की पुजा अर्चना करती है हमलोग धुमधाम से नवरात्री त्योहार मनाते है जिससे बैरिहा बार्ड नं.6 हमारे ग्राम का (दुर्गा पण्ढाल) यह स्थल हम ग्रामीणो के आस्था का केन्द्र बना है जहां भक्तो का जमावडा बना रहता है पर बार्ड नं.06 मे दुर्गा पंढाल परिसर मे लाला कुशवाहा एंव पुत्र सागर कुशवाहा एवं शिब्बु कुसवाहा के द्वारा मांस मदिरा अण्ढे का दुकान लगा धडल्ले से बेच रहा है जिससे हम ग्रामीणो की आस्था को ठेस पहुच रही है बुढार थाने मे ग्राम पंचायत सरपंच रामखेलावन सिंह के साथ ग्रामीणों ने की शिकायत अभी तक स्थानीय पुलिस नही हटा पाई दुर्गा पंडाल परिसर से मांस, मदिरा, अंण्डा की दुकान ।
ये है नियम
1- दुकान पक्की होनी चाहिए।2- आबादी से बाहर होनी चाहिए. 3- धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी होनी चाहिए।4- दुकान के बाहर काला शीशा होना चाहिए।5- बंद कमरे में ही मुर्गे आदि काटने की व्यवस्था हो।6- दुकान के बाहर चिकन नहीं लटकाएंगे। 7- अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था करनी होगी।8. ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत, सर्किल अफसर और एफएसडीए एनओसी देंगे।बता दें कि नियमानुसार कोई भी दुकानदार दुकान पर पशु-पक्षियों को नहीं काट सकता है. ये काम स्लॉटर हाउस में ही किया जाना चाहिए, लेकिन जिले में कहीं भी स्लॉटर हाउस नहीं है. लिहाजा चिकन की बिक्री के लिए स्लॉटर हाउस से छूट दे दी गई है. लेकिन इसके लिए शासन द्वारा पंजीकरण की बाध्यता है. साथ ही साफ-सफाई व अन्य नियमों का पूरा पालन करने की अनिवार्यता है।
इनका कहना
मै अभी बाहर हूं ग्रामीणों ने शिकायत पत्र दिया है तो कार्यवाही अवश्य होगी मै पुलिस टीम भेज कार्यवाही करवाता हूं।
राजेशचंद्र मिश्रा थाना प्रभारी बुढार
पुलिस टीम आई उसे समझाईस भी दिया गया था की धार्मिक स्थल से दुकान हटा कर दुर कही दुकान लगाये लेकिन पुलिस के जाते ही फिर दुकान खोल बेचता रहा । लाला कुशवाहा एंव उसके पुत्र सागर कुशवाहा, शिब्बु कुसवाहा के उपर थाना बुढार मे अपराध भी दर्ज है दो-चार दिन पहले ही एक ग्रामीण से विबाद किया था तीनो लोग अपराधी हैअपराधीयो के हौसले बुलंद है बुढार पुलिस कार्यवाही नही कर पा रही है ।
संजीव शर्मा ग्रामीण बैरिहा निवासी


Subscribe to my channel
Comments are closed.