रोहनिया के जंगल मे बाघ ने युवक का किया शिकार
शहडोल ।वन वृत्त शहडोल के शहडोल रेंज के अंतर्गत निपनिया बीट मे सोन नदी किनारे,रोहनिया निवासी सुनिल यादव उम्र 21वर्ष का बाघ ने शिकार कर लिया था जंगल मे मवेशी चराने गया था जिसकी सुचना वन विभाग को दी गयी थी वन विभाग ने जंगल से सुनिल यादव का छतविछत शव बरामत किया ।बाघ के शिकार से ग्रामीणो मे मचा हडकंप , वन विभाग का अमला वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ बाघ की खोजबीन मे और ग्रामीणो की अधिकाधिक सुरक्षित व्यवस्था के लिए स्थल पर मौजूद है, साथ ही विभाग मे इन दिनो बाघ गणना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, इस घटनाक्रम के बाद वन कर्मचारियो मे भी अपनी जान को लेकर दहशत है,जैसा कि महाराष्ट्र राज्य मे बाघ गणना मे लगे महिला कर्मचारी के उपर बाघ ने हमला कर मार दिया है, इस बारे मे, मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संगठन शहडोल के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने वन विभाग के मुखिया मुख्य वनसंरछक शहडोल से कर्मचारी हित मे बाघ गणना मे लगे कमचारियो के लिए फोन पर चर्चा की लेकिन कोई सार्थक आश्वासन या पहल नही मिला, कल शुबह से खन्नौधी और गोहपारू मे पुनः बाघ गणना का काम स्थल कमचारियो को करना है, और आदमखोर हो रहा बाघ इसी एरिया मे मौजूद है । अब कर्मचारियो को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारीगण पर कम , और आदमखोर हो रहे बाघ पर ज्यादा है,वन कर्मचारी बिना किसी सुरक्षित उपाय के साथ बाघ गणना काम मे मौजूद है,। वनअधिकारियो ने आम ग्रामीणों से अपील करते हुये कहा की श्याम होने से पहले जंगल से निकल जांये।अपने अपने घरोो मे सुरक्षीत रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.