भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने ऐतिहासिक विराट मंदिर का किया निरीक्षण

विराट मंदिर के संबंध में प्राप्त की जानकारी

विराट मंदिर में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

336
Above News

शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज शहडोल नगर भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक विराट मंदिर शहडोल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से विराट मंदिर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने विराट मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा परिसर में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर को विराट मंदिर के पुजारी द्वारा अवगत कराया गया कि रात के समय शहडोल नगर के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विराट मंदिर परिसर में आकर शोर-शराबा तथा अन्य अमानक गतिविधियां की जाती है। जिसपर कलेक्टर ने विराट मंदिर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश वर्जित करने के निर्देश दिए तथा विराट मंदिर के आसपास पुलिस व्यवस्था रखने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को देते हुए कहा कि अगर विराट मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसा कोई कृत्य किया जाता है तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विराट मंदिर परिसर के बगीचे की सराहना की तथा कहा कि बगीचे में अलग-अलग प्रकार के फूल लगाए जाएं, जिससे विराट मंदिर परिसर और ज्यादा सुंदर दिखे। कलेक्टर ने विराट मंदिर के बगल में रखे गए पत्थरों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पत्थर सही एवं सुरक्षित स्थान पर रखी जाएं जिससे पत्थरों का उचित उपयोग हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीपीसी डॉक्टर मदन त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper