विधुत मण्डल की मनमानी के विरोध में आंदोलन करेगी मनसे

भोपाल/रायसेन;-समूचे भारत वर्ष में श्री राज ठाकरे जी की पार्टी मनसे अपने तरीके के आंदोलन के लिए पहचानी जाती है ! मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी रायसेन में पदस्थ अधिकारी भारी अनिमित्ताओ एवं भृष्टाचारी के लिए प्रख्यात है क्षेत्र के पूंजीपति व्यवसाइयों बड़े किसानों को बिजली चोरी करने में मप्रविम के अधिकारियों का पूंर्ण संरक्षण प्राप्त है मध्यप्रदेश विधुत मण्डल रायसेन में पदस्थ कई अधिकारी अपना लंबा कार्यकाल क्षेत्र में गुजार चुके है जिससे उनके भ्रष्टाचार में उनके के पैर मजबूत बने हुए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आज किसान पर्याप्त बिजली ना मिलने पर परेशान हो रहा शासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए यह अधिकारी मनमानी कर रहे है एक वरिष्ठ अधिकारी को लाखों रुपए की भृष्टाचारी करते हुए लोकायुक्त पूर्व में पकड़ चुकी है वो भी रायसेन में पदस्थ है ! मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना रायसेन के जिला प्रभारी नरेश यादव जी ने बताया कि मनसे ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को कदापि सहन नहीं करेगी इन अधिकारियों के चहरे पर सराफत के नकाब को उतार कर जनता के सामने लाएगी रायसेन जिला कलेक्टर महोदय को इस संदर्भ में ज्ञापन के पश्चात हजारो ग्रामीणों के साथ मध्यप्रदेश विधुत मण्डल का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन करेगी !!
Subscribe to my channel
Comments are closed.