भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम बरतरा मे मिट्टी युक्त काली रेत,पानी टेंकी मे ठेकेदार ने लगाया ग्रहण

282
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा …(7999140850 )
शहडोल। नल जल योजना की जमीनी हकीकत कागजी हकीकत से थोड़ा दूर है।शहडोल जिले के सोहागुपर जनपद अंतरगत पंचायतो में इसके सच का भौतिक हाल सरकारी दावे पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। जी हाँ! बात हो रही है मुख्यमंत्री की योजना से नलजल योजना की।सुदूर गांव के अंतिम पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के उद्देश्य से नल जल योजना शुरू की गई । परंतु आज यह योजना पचास फीसदी भी धरातल पर क्रियान्वित नही हो पाई है।नल-जल योजना  अधिकारियों की मिलीभगत से बना धनउगाही का जुगाड।क्योंकि कही घटिया पाइप लगने से घरों तक जाने वाला पानी रास्ते मे ही फटकर फैल जा रहा है।वाटर टावर बना और दो दिन लोगो को पानी भी नही मिला ।लेकिन सिस्टम की गड़बड़ी कहे या अधिकारियों की शिथिलता या फिर कहे सरकारी राशि का बंदरबांट।

ठेकेदार मिट्टी युक्त रेत से कर रहा निर्माण 

सुदूर गांव के अंतिम पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के उद्देश्य से नल जल योजना शुरू की गई । परंतु नल-जल योजना पदाधिकारियों की मिलीभगत से बना धनउगाही का जुगाड जी हां सोहागपुर जनपद के ग्राम पंचायत बरतरा मे बन रही करोडो की लागत से नल जल योजना की पानी की टंकी ठेकेदार  कान्हा  के भ्रष्टाचार की भेठ चड रहा मिट्टी युक्त काले रेत से धडल्ले से निर्माण चल रहा जिसे देखने की फुर्सत अधिकारीयो को नही या यूं कहे की ठेकेदार की मलाई खाकर अधिकारीयो ने चुप्पी साध ली है और ठेकेदार कान्हा को खुली छुट दे दी हो तभी तो ठेकेदार धडल्ले से गुणव्ता विहीन निर्माण कर रहा है । निर्माण स्थल की देख रेख कर रहे युवक तिरथ ने बताया की मै ठेकेदार कान्हा है मै उसी के अंडर मे काम कर रहा हूं 3माह से काम चल रहा है आजतक कोई अधिकारी तो नही आया है। 
शो-पीस बनकर रह गई 
कुछ इसी प्रकार का हाल जिले के आदिवासी जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत करकटी में करीब एक वर्ष पूर्व बनाई गई नल जल योजना का है। लाखों की लागत से बनाई गई यह नल जल योजना महज शो-पीस बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की बात माने तो करीब एक वर्ष पूर्व जब यह नल जल योजना बनकर तैयार हुई थी, तब ट्रायल बतौर करीब एक से दो माह तक योजना को चालू किया गया था, उसके बाद से यह योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के मौषम में कुएं सूख जाने के साथ ही हैंडपंप भी पानी की जगह हवा उगलने लगेे हैं, ऐसी स्थिति में पानी की किल्लत शुरू हो गई है, और लोगों की निगाह ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी पर टिकी है, लेकिन यह पानी की टंकी महज शो-पीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बंद पड़ी नल जल योजना को अतिशीघ्र चालू कराए जाने तथा ग्राम बरतरा मे बन रही नल जल योजना की पानी टंकी मे ठेकेदार द्वारा किये जारहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।
इनका कहना है 
लोक स्वास्थ यात्रिकी विभाग के अधिकारीयो से मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर फोन नही उठा संपर्क नही हो पाया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper