कोरोना वालेंटियर ने विद्यालय में पहुंचकर 15 से 18 वर्ष के बच्चों को किया टीकाकरण के लिए प्रेरित
अनूपपुर//जिले के विकासखंड जैतहरी अतर्गत ग्राम पंचायत मेंडियारास में कोरोना वालेंटियर के द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया एवं उनका टीकाकरण करवाया गया कोरोना वालेंटियर मोहन सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा विगत 9 महिनों से कोरोना से बचाव के लिए जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में शासन प्रशासन के साथ वा टीकाकरण केन्द्र में सेवा के साथ संवेदना का परिचय देते हुए निस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान किया जा रहा है । जिसमें शासन के साथ मिलकर टीकाकरण में तीव्र गति देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है एवं उन्हें यह बताया जा रहा है कि टीकाकरण हमारी रक्षा के लिए है और हम सभी स्वयं टीकाकरण करवाएं हैं और अपने आसपास के किशोर किशोरियों को भी टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। एवं सभी पात्र बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया जा रहा है कि अपने बच्चों का कोविड टीकाकरण कराकर उन्हें कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करें। किशोर किशोरियों टीकाकरण के लिए प्रेरित करते समय कोरोना वालेंटियर मोहन सिंह संतोष कोल शिक्षक पारसनाथ तिवारी,विद्यालय प्राचार्य दिव्या श्रीवास्तव, धीरेंद्र पाण्डेय, देवेन्द्र सोनी, देव किरण मिंज, सीमा सिंह,शशि वर्मा एवं सभी किशोर किशोरी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.