भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा कि.मो.जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कलेक्टर को बताई किसानो की समस्या

243
Above News

धान खरीदी केन्द्रों मे किसानो की समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल ।भाजपा किसान मोर्चा जिला शहडोल के कार्यकर्ता किसानो के सहयोग मे शहडोल जिले से लेकर जिले के अंतिम छोर तक किसानो के सहयोग मे धान खरीदी केद्र मे दिखे भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता ।जिले में हो रही धान खरीदी केंद्रों में बारिश से भीगती हुई बोरियां खुले मैदान में पड़ी रहीं एवं सबसे बडी समस्या धान खरीदी केन्द्र से परिवहन न हो पानाऔर किसानों को हो रहीं समस्याओं का निराकरण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  रवि कांत त्रिपाठी व महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा किसानों की समस्या व धान खरीदी की अवधि बढ़ाए जाने,को लेकर शहडोल जिले के कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य से,सौजन्य मुलाकात कि तथा किसान मोर्चा द्वारा माननीय कलेक्टर महोदया को अवगत कराया गया की धान खरीदी केंद्रों में किसानों के एस.एम.एस आने की गति बहुत धीमी है और खरीदी के दिन कम बचे हुए हैं जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं साथ ही प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में वार दाने की समस्या वा किसानों से किसी भी प्रकार की राशि ना वसूले जाने का आग्रह भी जिले के कलेक्टर महोदया,से किया गया विदित हो कि पूरा किसान मोर्चा इन दिनों सतत धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है जिससे किसानों को काफी आत्मबल मिल रहा है और किसान मोर्चा किसानों की हर संकट में साथ,खड़े रहने का वादा भी कर रहा है किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी व महामंत्री राम नारायण मिश्रा,ने शहडोल जिले की कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य,के समक्ष रखी जिले के किसानों की समस्या कहा जिले के किसानो की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाये।देखने वाली बात यह होगी कि जिले की मुखिया कलेक्टर महोदया,द्वारा,किसान मोर्चा के द्वारा रखी गई मांगो को कितना सहयोग करेंगी और किसानों की धान खरीदी की तिथि बढ़ पाएगी या नहीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper