भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएम हेल्पलाइन की शहडोल जिले मे अधिकारी उडा रहे धज्जिंया

672
Above News


दो माह से हो रही बरगवा 24 के भ्रष्टाचार की जांच अभी तक नहीं हुयी पुरी आखिर क्यो……? 

बुढार जनपद सीईओ,जिला पंचायत सीईओ,शहडोल कलेक्टर नही कर पाये बरगवां 24 मे हुये भ्रष्टाचार की जांच “सीएम हेल्पलाईन सेवा हुयी फेल”

स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा मो.(7999140850 )जिला संवाददाता जमुना मिश्रा मो.(062608 43976)

मप्र सरकार द्वारा शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन सुविधा का प्रारंभ में अच्छा खासा असर हुआ और शिकायतकर्ताओ को इस सुविधा का पूरा लाभ मिला, लेकिन अधिकारियों ने इसकी भी धज्जियां उड़ानीशुरू कर दी और फर्जी तरीके से सीएम हेल्पलाइन निराकरण कर सभी शिकायतों का खात्मा किया जाने का प्रयास करने लगे, क्योंकि इसमें अधिकारियों की सही जानकारी देने से उनके कार्यों की पोलखुलनेका डर बना रहता है, इसलिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ता की शिकायत खत्म करने हेतु या तो झूठा जवाब पेश करते है या महीनों शिकायत पर ध्यान नही दिया जाता जिसके चलते सीएम हेल्पलाइन से शिकायतकर्ताओ का भरोसा उठता जा रहा अभी देखने में आ रहा है कि कार्यालयों में कई शिकायतें पेंडिंग पड़ी हुई है और उनका किसी तरह का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत बरगवां 24 का जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जाय जिससे रो.स.सचिव से लेकर जनपद मे बैठे अधिकारीयों  के भ्रष्टाचार की पोल खुल सके और पंचायत मे चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके  ।

शहडोल।सीएम हेल्पलाइन से आम जनता का उठ रहा भरोसा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर निराकरण के मामलों में वाहवाही बटोरने का काम किया जा रहा है। विभागीय जानकारो कि माने तो बताया गया कि जिले में इसकी समीक्षा होने के बाद पेंडिंग शिकायतों के लिए कईअधिकारियों को नोटिस दिये जाते हैं। लेकिन इसकी जिम्मेदारी तय नहीं होने से इसका असर किसी अधिकारी पर नहीं हो रहा है और किसी अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है इसलिए सीएम हेल्पलाइन को हल्के में ले रहे हैं। जनता के हित में योजनाओं पर केन्द्र व राज्य सरकार को विचार करना चाहिए कि जनता के हित में बनाई गई योजनाएं सफल हो और जनता को इसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास किये जायें। साथ ही ऐसे लापरवाही पूर्ण इन कार्य करने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए। या तो प्रदेश सरकार ने इस योजना को बन्द कर देना चाहिए जिससे कि आम जनता का प्रदेश सरकार पर भरोसा बना रहे।

जनपद सीईओ बुढार ने आखिर क्यो बरगवा 24 मे हुऐ भ्रष्टाचार छुपाने सीएम हेल्पलाईन मे दी झूठी दलील …?
सीएम हेल्पलाईन शिकायत में खंड पंचायत अधिकारी एवं पंचायत समन्वय अधिकारी द्वारा जांच कराई जा रही है जांच प्रतिवेदन उपरांत निराकरण किया जा सकेगा अतः शिकायत विलोपित करने का कष्ट करें20/08/2021उपयंत्री से जांच कराई जा रही है ,0 08/07/2021शिकायत निराकरण हेतु (ऐल1) अधिकारी है नाम :-श्री मुद्रिका प्रसाद सिंह पद- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बुढार फोन नं.-8966850095।वही सीएम हेल्पलाईन मे मुद्रिका प्रसाद सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बुढार  द्वारा  लिखा गया की बरगवां 24 की जांच उपयंत्री और पंचायत समनवयक के द्वारा किया जा रहा जो गलत है पंचायत समनवयक मिश्रा जी का कहना है साहब ने हमे कोई जांच के आदेश नही दिये है । जब आदेश देंगे तो जांच करेंगे ।
ग्राम पंचायत बरगवां 24 लगा भ्रष्टाचार का अंबार

बुढार जनपद पंचायत अंतरगत ग्राम पंचायत बरगवां 24 मे जमके होरहा भ्रष्टाचार सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रामसुफल के द्वारा 2008 से 2020 तक साप्ताहिक बाजार बैठकी 4000 रुपये के हीसाब से वसुली की गयी इसी बिच 10 माह सचिव अरुण सिंह वसुली किया था साथ ही रो.स.सचिव के द्वारा निर्माण कार्यो की अग्रिम राशी आहरण किया गया जिसका कोई मुल्यांकन नही है । 
1.मेन रोड से लल्ला पनिका क़े घर तक बनी सीसी रोड की लागत 10 लाख रूपए की लागत से बनी हैं जो निर्माण कार्य हुआ हैं जिसमे भारी गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया हैं जो की 6 माह पहले ही बनी थी  सीसी रोड अपनी गुणवत्ता के आंसु बहा रही है सीसी रोड उखडने लगी है 6माह पुर्व मे बनी सीसी रोड की हालात बहुत ख़राब हैं जिससे ग्रामीणों काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं| 
2.ग्राम पंचायत बरगवां  24 में बन  रहे समुदायिक भवन का निर्माण वर्तमान में किया जा रहा है जिसकी लागत 10 लाख रूपए हैं और बताया गया है कि घटिया सामग्री वा घटिया निर्माण का दे रहा सबूत।
3.रोजगार गारेटीं योजना मे फर्जी मस्टररोल निकाला जाता है। कई तालाबो मे अपने चहेतो के खातो मे राशी भी डाल जाता है। खाते मे रुपया आते ही रुपया वसुला भी जाता है तथा निर्माण कार्य के अलावा कोई कार्य नही किया जाता है ।
4.पंचायतो का अभिलेख भी नही लिखा जाता है तथा वर्तमान मे कुर्सी टेवल खरीदा गया है भंडार क्रय नियम का पालन नही किया गया मनमाने दर से खरीदी की गई है बाउड्रीबाल का निर्माण अभी अधुरा पर राशी पुरा आहरण कर लिया गया है इसी तरह प्रतिक्षालय का पुरी राशी आहरण कर लिया है परंतु कार्य अधुरा है ।
धडल्ले से चल रहा भ्रष्टाचार

ग्राम पंचायत बरगवां 24 में ऐसे कितने भ्रष्टाचार जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत बरगवां 24 मे हुये है तथा हो रहे है पर न कभी जांच होती है न कोई कार्यवाही सुत्रों ने बताया भाई साहब जनपद में इस समय खुले आम नंगा नाच हो रहा है 5-5 दिन हो जाता हैं कोई एस.डी.ओ. ऑफिस नहीं आता है कोई बोलने बाला नहीं है।सरकार की गाड़ी का निजी उपयोग कर रहे है ।पंचायत के पैसा का टी.एस.में खुलेआम 7 से10 %घूस लिए जा रहे है न तो कोई बोलने बाला हैं और ना ही कोई सुनने वाला।सारे  निर्माण कार्य नियम के विरुद्ध स्विकृत किये जा रहे है ।ग्रामीणों ने जिले में बैठे अधिकारियों से गुहार लगाई है कि भ्रष्टाचार में लिप्त रोजगार सचिव व सरपंच द्वारा कराए गए सभी कामो की निष्पक्ष जांच कराकर भ्रष्टाचार करने वाले पंचायत कर्मी पर कडी कार्यवाही की  जाए l
इनका कहना हैं

 मैने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतो का जल्द से जल्द निराकरण के आदेश अधिकारीयो को दिये है आप के द्वारा जानकारी आई हैं मै दिखवाती हूँ जल्द ही कार्यवाही होगी । वंदना वैद्य कलेक्टर शहडोल 

जब इस संबंध मे जानकारी के लिऐ मोबाइल पर  दो बार फ़ोन लगाया गया हैं एक बार व्यस्त रहा फोन तो दुसरी बार घंटी बजती रही फोन नही उठा ।
मेहताब सिंह गुर्जर शहडोल जिला पंचायत

सीईओ इस संबंध मे जानकारी के लिऐ मोबाइल पर संपंर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही हो पाया ।
मुद्रिका सिंह पटेल सीईओ जनपद पंचायत बुढार 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper