जबलपुर न्यूज़:-राशन सोसायटी में भृष्टाचार,लूट, ग्रामीण जनो से सेल्समैन की गुंडागर्दी !

ग्राम पंचायत डूडी में सहकारी उचित मूल्य की दुकान में गेहूं की फिर से कालाबाजारी करते हुए एक और सेल्समैन मनोज चौबे जी को ग्राम वासियों ने रंगे हाथ पकड़ा।
डूडी ग्राम वासियों ने जब कड़े शब्दों में विरोध किया तो मनोज चौबे वहां से भाग गया अपनी गाड़ी छोड़कर
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यह कालाबाजारी किसके संरक्षण में चल रही है?
इस घटना की पूरी जानकारी राशन समिति महाप्रबंधक
कृष्ण कुमार गर्ग और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष माननीय अरविंद तिवारी जी को दी गई। जानकारी देने के पश्चात समस्त ग्राम वासियों ने महाप्रबंधक से सेल्समैन मनोज चौबे जी को ग्राम पंचायत की उचित मूल्य की दुकान से हटाने की मांग की साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद तिवारी जी के साथ पुलिस थाने में जाकर ग्राम वासियों ने कालाबाजारी की सूचना दी।सेल्समैन मनोज चौबे जी को दुकान से हटाने के लिए समस्त ग्रामवासी ने महाप्रबंधक कृष्ण कुमार गर्ग जी को लिखित आवेदन दिया।
घटनास्थल पर जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री अनंत राम पटेल जी , पंकज पटेल, संजय अवस्थी जी आदि समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।
मान्यवर यदि उच्च अधिकारी राशन सोसायटी में ह़ो रहे भृष्टाचार को रोकने उचित कदम नहीं उठाते है तो प्रत्येक राशन सोसायटी के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
Subscribe to my channel
Comments are closed.