भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अन्तर्गत उद्योग एवं खुदरा व्यवसाय हेतु आवेदन आमंत्रित।

280
Above News

शहडोल-महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शहडोल ने जानकारी दी है कि म०प्र० शासन के जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित नवीन योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिये 50 लाख रूपयें तक एवं सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिये 25 लाख रूपयें तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना मे उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक और न्यूनतम योग्यता 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदक आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा, जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना के आवेदन लिंक Samast.mponline.gov.in पद पर ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किये जायेगे। इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल के कार्यालीन समय में सम्पर्क कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper