भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लखवरिया स्थित तालाब के निरीक्षण के समय बच्चों से कमिश्नर ने किया संवाद

232
Above News

शहडोल-कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान वहां पर स्थित तालाबों का अवलोकन किया। इस दौरान तालाब के पास बाल्मीक यादव, अनुराग बैगा, यश बैगा, आकाश यादव एवं शैलेश बैगा नामक बच्चों से उनकी पढाई-लिखाई, परिवारिक जानकारी एवं विद्यालय में शिक्षकों के संबंध में पढ़ाई एवं विद्यालय में मध्यान भोजन मिलने आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढने के बाद आगे क्या बनने की इच्छा है, बच्चों ने बताया कि मैं डॉक्टर एवं पुलिस बनकर समाज एवं देश की सेवा करूंगा। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper