कलेक्टर ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ का निरीक्षण

शहडोल-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान मऊ के राशन विवरण बोर्ड की जानकारी का निरीक्षण किया तथा बोर्ड में राशन की विधिवत जानकारी पाए जाने पर कलेक्टर ने राशन दुकान संचालक की प्रशंसा की। कलेक्टर ने वहां की स्थानीय निवासी राम सिंह, बुधवा बाई तथा ज्ञानवती सिंह से चर्चा की तथा राशन दुकान में सही समय में राशन मिलता है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की, ग्रामीणों ने बताया कि अभी उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार ब्यौहारी को घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चावल, गेंहू एवं केरोसिन स्टॉक का भी निरीक्षण किया तथा स्टॉक के संबंध में उचित मूल्य दुकान संचालक से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान में राशन लेने आए हितग्राही श्री कोमल प्रसाद से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्हें समय-समय पर राशन प्राप्त हो जाता है।

इस दौरान कलेक्टर ने दुकान में विधिवत साफ-सफाई एवं कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क तथा जो भी हितग्राही आते हैं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-एक करके राशन मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ब्यौहारी श्री अभयानंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.