भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय सेवकों के इंक्रीमेंट ऐरियर भुगतान के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

244
Above News

शहडोल-कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि जिलांतर्गत कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों के वेतनवृद्धि के अंतर की राशि का भुगतान 2 समान किश्तों में (प्रथम किस्त नवम्बर 21 एवं द्वितीय किस्त मार्च 22 तक) इसी वित्तीय वर्ष में किया जाना है। प्थ्डप्ै में एरियर्स की राशि के आहरण हेतु प्रक्रिया का पालन किये जाने के निर्देश संदर्भित पत्रों के माध्यम से पूर्व में दिये गये है। जारी आदेश में कहा गया है कि, अधीनस्थ संबंधित शाखा प्रभारी एवं लिपिक को लंबित एरियर्स का भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी प्रकार की ऐरियर्स भुगतान में समस्या हो रही है तो जिला कोषालय अधिकारी से मिलकर तत्काल समाधान भी कराएं। यदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एरियर्स भुगतान समय पर नही होगा तो संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी इसके लिए पूर्णतः उत्तरदायी होगें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper