मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप हितग्राहियों को किया ऋण वितरित
शहडोल-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप हितग्राहियों को ऋण वितरण किये।

जिसमें छगनलाल, श्रीराम सिंह तथा रजनी को वाहन की चाबी सौंपी।
इसी प्रकार सुरेश, सुभाषचन्द्र पाण्डेय, टीकाराम कुशवाहा, बसंती कोल को ऋण वितरण के पत्र सौंपे।
स्वरोजगार योजना के तहत गीता, राजेश यादव, गिरधारीलाल लोधी, प्रीती बर्मन, प्रीती सिंह परिहार,नर्मदा स्व-सहायता समूह जमुई,ज्ञान साधना स्व-सहायता समूह को ऋण के चेक का वितरण किया।

इस मौके पर वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों को उपहार स्वरूप वन औषधि किट भी उपलब्ध कराई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.