क्राईम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लोडेड देसी पिस्टल खोंसकर खडे 3 बदमाश पकड़े गये, देशी 3 पिस्टल एवं 3 कारतूस जप्त!

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम द्वारा 3 बदमाशों को लोडेड पिस्टल सहित पकडा गया है। थाना प्रभारी गोराबाजार श्री सहदेव साहू ने बताया कि आज दिनॉक 5-4-22 की दोपहर मे क्राईम ब्राचं को ंविश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भोंगाद्वार तिराहे से भीटा की ओर जाने वाली रोड के किनारे हनुमान मंदिर के पास भोंगाद्वार में एक युवक पिस्टल लिये खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां खड़ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय चक्रवर्ती उम्र 28 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर पैंट की कमर में एक देशी पिस्टल जिसमे एक कारतूस लोड था खोंसे मिला । इसी प्रकार क्राईम ब्राचं एवं थाना गोराबजार की टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर स्वर्ण भूमि चग्गर फार्म तिलहरी में दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के खडे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती थाना ओमती हाल निवासी स्वर्ण भूमि चग्गर फार्म तिलहरी गोराबजार बताया जो तलाशी लेने पर अपनी जींस पेंट की कमर एक देशी पिस्टल जिसमें कारतूस लोड था खोंसे मिला । इसी प्रकार क्राईम ब्राचं एवं थाना गोराबजार की टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर राजुलटाउन शिप तिलहरी मोड में दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय उर्फ संजू सोनकर उम्र 42 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर कमर मे वायें तरफ लोवर में एक देशी पिस्टल जिसमें 1 कारतूस लोड था खोंसे मिला । आरोपी संजय चक्रवर्ती, एवं सोनम यादव तथा संजय उर्फ संजू सोनकर से देशी 3 पिस्टल एवं 3 कारतूस जप्त करते हुये तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका-तीनों आरोपियों से पिस्टल एंव कारतूस जप्त करने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र सिंह कंसाना, आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकेश परिहार , खेमचंद प्रजापति, मोहित उपाध्याय एवं सायबर सेल के अमित पटेल, थाना गोराबजार के उप निरीक्षक यादवेन्द्र गिरी, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, आरक्षक बसंत परतेती, योगेश चन्द्रोल की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.