भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa// सामाजिक कार्यकर्ता एवं वन अमले की मुस्तैदी से बची दो नीलगायों की जान// लालगांव उपवन परिक्षेत्र में कुएं में गिरे पाए गए थे दो नीलगाय// ग्रामीणों की जानकारी पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने एसडीओ ऋषि मिश्रा की सूचना पर बचाई जान//

302
Above News

रीवा वन विभाग अंतर्गत सिरमौर वन परिक्षेत्र के लालगांव उपवन परिक्षेत्र में हिनौती से लालगांव की तरफ जाते हुए भठवा के पहले भलुहई नामक ग्राम के पास दो नीलगाय के कुएं में गिरे होने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी भलुहई के ग्रामीणों के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी को दी गई जिसके बाद उन्होंने घटना के बारे में उप वनमंडल अधिकारी ऋषि कुमार मिश्रा और सिरमौर वन परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर देवेंद्र अहिरवार को व्हाट्सएप के माध्यम से दी जिसमें उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया एक वीडियो भेजा जिसमें दो नीलगाय कुएं में गिरी हुई बताई गई थी। साथ में सामाजिक कार्यकर्ता ने यह भी अपील की कि इन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल कर जंगल का रास्ता दिखाया जाए। आनन-फानन में एसडीओ ऋषि कुमार मिश्रा ने सिरमौर रेंजर देवेंद्र अहिरवार और उनकी टीम को निर्देशित किया जो मौके पर पहुंचकर कृष्णा मेडिकल स्टोर और भैयालाल पटेल नामक व्यक्ति के घर के पीछे बनी हुई बावली/कुएं से दोनों नीलगायों को बाहर निकाला और जंगल का रास्ता दिखाया। 

  वन विभाग द्वारा मौके का वीडियो और फोटो भी बनाया गया है और साथ में स्थल पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस प्रकार क्षेत्रीय ग्रामीण जनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से वन अमले की मुस्तैदी के चलते दो नीलगायों की जान बची और उन्हें वापस जंगल में भेज दिया गया है। 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper