भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa// चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिर कैथा में भागवत कथा का आयोजन

253
Above News

 चैत्र नवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाली भागवत कथा का आयोजन इस वर्ष भी कैथा के अति प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। कार्यक्रम का सुभारम्भ दिनाँक 02 अप्रैल प्रतिपदा से प्रारम्भ हुआ और विसर्जन 10 अप्रैल रामनवमी के दिन होगा। 

  कार्यक्रम सार्वजनिक प्रकृति का होता है जिसमे सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहता है। कार्यक्रम के विषय मे सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि सभी ग्रामीण मिलकर हर वर्ष यह अनुष्ठान आयोजित करते हैं। यह अनुष्ठान लोक कल्याण की भावना से प्रेरित होकर किये जाते हैं। दिनाँक 05 अप्रैल को कार्यक्रम का चौथा दिवस रहा जिसमें दैविक कथाओं का वर्णन चल रहा है। भागवत कथा के समापन के बाद हवन और भण्डारा भी आयोजित किया जाएगा। भंडारे का कार्यक्रम दिनाँक 10 अप्रैल को रखा गया है जिसमें सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। शारदा देवी का अति प्राचीन मंदिर न केवल कैथा बल्कि आसपास के 18 मौजा हिनौती में कुलपूज्य देवी के तौर पर जाना जाता है। 

   कार्यक्रम में कथा प्रवाचक का कार्य पंडित श्री राशि रमण तिवारी जी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों में उपेंद्र शुक्ला, राम यतन शुक्ला, शिव शंकर शुक्ला, बद्री प्रसाद पटेल, जगदीश पटेल, चंद्र भूषण पटेल, शैलेंद्र पटेल, लाल बहादुर पटेल, जिमीदार पटेल, हेमू पटेल, अशोक पांडेय, शिवानंद द्विवेदी, सिद्धमुनि द्विवेदी, अनिरुद्ध केवट, नंदलाल केवट, मुनेंद्र परिहार, धीरेन्द परिहार आदि हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper