बिजुरी नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया भगवान महावीर की जन्मजयंती



अनुपपुर बिजुरी:-महावीर भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महावीर स्वामी की जन्म जयंती दिगंबर जैन समाज बिजुरी द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई, भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक “श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर” में बहुत ही धूमधाम से मनाया।
प्रातः पूजन अभिषेक व शांतिधारा कर विश्व कल्याण की कामना की, भगवान महावीर जिन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया “जियो और जीने दो” का संदेश विश्व को दिया। ऐसे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की शोभायात्रा जैन धर्मावलंबियों द्वारा निकाली गई, नगर भ्रमण में जैन समुदाय के लोगों द्वारा भजन आरती ढोल नगाड़े और सैला नृत्य के साथ उत्साह पूर्वक शोभा यात्रा नगर में निकाली साथ ही शाम को मंदिर में भजन एवं आरती कर भगवान महावीर का गुणगान किया जाएगा। बिजुरी जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर जिन्होंने संपूर्ण जगत को सत्य अहिंसा से ही विश्व शांति का संदेश दिया आज उनके जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांत जो दुनिया में प्रतिपादित हैं ‘अहिंसा परमो धर्मा’ जैसी परंपरा का निर्वहन जैन समाज करता रहा है और सारी दुनिया में विश्व कल्याण की भावना से विश्व शांति की कामना सत्य और अहिंसा के मार्ग से ही संभव है । शोभायात्रा में जैन समाज के श्री कमलेश जैन, संतोष जैन, विनय जैन, संजय जैन, नरेश जैन, राजेश जैन, सौरभ जैन, संजय जैन, अमित जैन ,विभोर कुमार, आर्जव जैन, सुनील जैन, सचिन कुमार एवं महिलाओं में श्रीमती आशा, श्रीमती सुधा, श्रीमती कुसुम, श्रीमती अंशु, श्रीमती डाली, श्रीमती ज्योति, श्रीमती संध्या एवं अन्य समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित रहे।।

Subscribe to my channel
Comments are closed.