रीवा सहकारी कर्मचारी घूंस लेते लोकायुक्त के चढे हत्थे जमानत में हुए रिहा

रीवा ( संभाग ब्यूरो विष्णुमणी शर्मा की रिपोर्ट):- सेवा सहकारी समिति घुरेहटा के सहकारी निरीक्षक आडिट के लिए घूंस की मांग कर रहे सहकारी निरीक्षक सहित एक अन्य को लोकायुक्त टीम ने दस हजार रुपये की घूंघ लेते हुए धर पकड़ा है। बुधवार की देर दोपहर उपायुक्त सहकारिता कार्यालय पर कारवाही की गई है। कारवाही ओपरंत दोनों को जमानत पर छोड दिया गया है।
यह था पूरा विषय:-
अशोक कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि सहकारी समिति घुरेहटा की वर्ष 2020-21 की आडिट काम के लिए आरोपित धीरेन्द्र सिंह सहकारी निरीक्षक कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग रीवा द्वारा बीस हजार रूपये बतौर घूंस की बात की गई थी। याचक का सत्यापन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा गोपाल सिंह धाकड़ द्वारा कराया गया, जिसमें घूंस की मांग किया जाना सही पाया जाने पर 04 मई को लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित रीवा में की है।जिसमें आरोपित उदयशंकर तिवारी ने घूंस के रूपये 10000 रुपए लेेेकर आरोपित धीेेरेेेेन्द्र सिंह से दूरभाष पर बात कर उनके कार्यालय सहायक आयुक्त कार्यालय रीवा में जाकर रूपये दिए जिन्हें 10000 रूपये घूंस लेते पकड़ लिया गया,आरोपियों की जमानत हो चुकी है।
इनका कहना है:-
घूंस लेते हुए सहकारी निरीक्षक सहित एक अन्य को पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया गया है।-गोपाल धाकड़, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, रीवा

Subscribe to my channel
Comments are closed.