भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पत्रकार भाइयों को भूखंड आवंटित किया जाना चाहिए-संभागीय अध्यक्ष अजय जयसवाल

413
Above News

पत्रकार साथियों के दुख में उनके साथ खड़ा हूं मदद करने का प्रयास करूंगा- जिला अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी

मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने किया शंखनाद पत्रकारों को भूखंड दिलाने सोमवार को सौंपा जाएगा कलेक्टर को ज्ञापन

मध्य प्रदेश पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न


मध्य प्रदेश पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई की संयुक्त बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय 

अखिलेश कुमार शर्मा स्थानीय संपादक संभाग शहडोल

शहडोल। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल में पत्रकारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया संगठन के शहडोल संभागीय अध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता मे शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें पत्रकारों के इष्ट देव नारद जी को नमन किया गया वही बैठक में आए सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत बंदंन अभिनंदन भी किया गया बैठक में आए सभी पत्रकारों का बारी बारी परिचय भी हुआ। वही कुछ पत्रकारों ने संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में अपने विचार भी व्यक्त किए। जिसे सभी ने सुना एवं गंभीरता से समझा पत्रकारों को आखिर क्या क्या समस्या आ रही है बैठक में इस संबंध पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने संगठन की विचारधारा पर डाला प्रकाश
संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए शहडोल संभाग के संभागीय अध्यक्ष अजय जयसवाल ने पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह कहा कि जैसे दूसरे  संभागों में पत्रकारों को भूखंड आवंटित किया गया है उसी तरह हमारे शहडोल संभाग में भी हमारे पत्रकार भाइयों को भूखंड आवंटित किया जाना चाहिए जिसके लिए हम सभी एकजुट होकर जिले के कलेक्टर से निवेदन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। वही मध्य प्रदेश पत्रकार संघ शहडोल जिला अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अपने पत्रकार साथियों के लिए उनके दुख में हर समय खड़ा हूं और मुझसे जितनी मदद हो सकेगी मैं अपने पत्रकार साथियों की मदद करूंगा तथा प्रशासन मैं बैटरी अधिकारियों से भी अपने पत्रकार भाइयों की मदद करवाने का प्रयास करूंगा।

बैठक में विशेष चर्चाएं
 मध्य प्रदेश पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल पत्रकारों को भूखंड दिलाने हेतु सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा  आज शुक्रवार को इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित मध्य प्रदेश पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल के संभाग शहडोल जिला इकाई की बैठक में लिया गया।
संगठन करेगा पत्रकार फंड की स्थापना
 कार्यक्रम मे अनेक पत्रकार मौजूद रहे पत्रकारों को आर्थिक मदद बैठक में यह भी फैसला किया गया कि जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए पत्रकार फंड की स्थापना भी की जाएगी। जिसस  पत्रकार साथियों को मदद मिल सके। पत्रकार विनय केवट की कैंसर पीड़ित धर्मपत्नी जिसका इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई में चल रहा है जिसकी आर्थिक मदद देने हेतु भी बैठक में निर्णय लिया गया।

संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
वही संगठन के विस्तार की जानकारी दी जाएगी जिससे संगठन मजबूती के साथ कार्य कर सकेबैठक में एक स्वर में सभी पत्रकारों ने कहा कि मध्य प्रदेश पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ और समर्पित भावना से सभी पत्रकार काम करेंगे कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र किया जायेगा।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष अजय जयसवाल शहडोल जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ,कमलेश श्रीवास्तव ,नीलेश द्विवेदी, अखिलेश कुमार शर्मा ,वीरेंद्र प्रताप सिंह ,संजय गर्ग ,विवेक पांडे, गोपालदास बंसल ,डीएन सोंधिया ,महेश कुशवाहा राहुल तिवारी, कमलेश दाहिया, जुनैद खानसुरेंद्र नामदेव, राहुल नामदेव, गणेश केवट , विनय शुक्ला,मोहम्मद शकील ,मृगेंद्र कुमार पाठक ,राहुल मिश्रा बुढार से सौरभ तिवारी, सुभाष शर्मा शंकर लाल शर्मा ,रजनीश शर्मा  शहडोल से अजय कुमार केवट, शैलेंद्र मिश्रा ,राघवेंद्र मिश्रा,अखिलेश दुबेदी , दुर्गेश द्विवेदी, निशांत गर्ग, दीपक केवट ,विश्व भूषण पांडे ,विश्वास हलवाई ,सूर्य प्रताप सिंह,  आदि सैकड़ों की संख्या में पत्रकार गण रहे कार्यक्रम में उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper