भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलयुगी बेटा अनिल से परेशान परिवार प्रशासन से लगा रहा न्याय की गुहार

544
Above News


कभी मां,बहन पर करता जानलेवा हमला ,तो कभी फांसी लगाकर पुरे परिवार को फसाने की देता धमकी

अखिलेश कुमार शर्मा -7999140850
शहडोल। आज के दौर में परिवार चलाना सरल नहीं है फिर भी माता पिता अपने बच्चों का अच्छे भविष्य एवं पेट भरने का हर संभव प्रयास करते हैं पर जब बेटा अपने माता पिता के लिए एक अभिशाप बन जाए तो वो माता पिता आखिर करें तो क्या करें आज एक ऐसा ही परिवारों का उल्झा हुआ मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटा अपने माता पिता को बेहद परेशान कर रहा है वही प्रशासन भी परिवार को न्याय नहीं दिला पा रहा है।

ये हैं पुरा मामला

परेशान परिवार ने सोहागपुर थाने में की शिकायतफरियादिया श्रीमती शारदा सोनी पति छगेलाल सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी गली न 05 वार्ड न 24 शिवमकालोनी थाना सोहागपुर की हमराह अपनी लडकी दुर्गा सोनी प्रियंका सोनी पति छगेलाल सोनी के साथ थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।दिनांक 30/04/22 के करीबन 11.00 बजे दिन अपने घर में थी मेरी लड़की दुर्गा किचन में थी कि किचन में मेरा लडका अनिल सोनी भी गया और लडकी दुर्गा सोनी के बात चीत बहस करने लगा वहाँ से लडका अनिल सोनी मेरे पास आया तो में बोली कि बिना कारण से लडाई झगड़ा क्यों करते हो तब अनिल बोला की हमारा हिस्सा बाट कर दो तो मै बोली की तुम्हारा कोई हिस्सा बाट नहीं है इसी बात से मेरा लडका अनिल सोनी स्टील की पानी वाले बाटल से मेरे माथे में दाहिने तरफ मारा एवं गंदी गंदी माँ बहन की अश्लील गालिया देकर  जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया तब मेरी लडकी दुर्गा सोनी बचाने आई तो उसके दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली मे चाकू से काट दिया जिससे चोट आई. घटना को मेरे पति देखे सुने व बीच बचाव किये है । प्रशासन से मेरी मांग मुझे व मेरे परिवार की रक्षा मेरे बेटे अनिल सोनी से करें।

बेटी ने बताई समस्या

वही बेटी प्रियंका सोनी ने बताया कि हम लोग बेहद परेशान हैं अपने भाई अनिल से कब कोई अप्रिय घटना कर देगा इस बात का डर हमेशा बना रहता है कल की बात है कमरे का दरवाजा बन्द कर लिया और धमकी देने लगा की मैं फांसी लगा लुंगा और सबको फंसा दुंगा ऐसा कोई दिन नहीं होता जिस दिन घर मे लड़ाई नहो मैं मेरे माता पिता एवं बहन हम लोग भाई के अत्याचारों से बेहद परेशान हैं शासन प्रशासन से हमारी मांग है कि अनिल सोनी पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मेरे परिवार के जानमाल की रक्षा की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper