भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa: ट्रांसफार्मर नहीं तो मतदान नहीं, कहा नेवरिया ग्रामवासियों ने // नही बदला गया नेवरिया गांव का जला 100 केवी का जला ट्रांसफार्मर// 01 जुलाई को है मतदान, बिजली पानी सड़क को लेकर गांव वालों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी// कटरा विद्युत वितरण केंद्र त्योंथर डिवीजन का है मामला।।

245
Above News

मध्य प्रदेश के एक बहुचर्चित ग्राम पंचायत सेदहा ग्राम के नेवरिया में सड़क के बाद बिजली-पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले दिनों सड़क न होने से मतदान केंद्र अलग किए जाने की मांग उठी ही थी जिसका कोई समाधान शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया और अब नेवरिया ग्राम का हजारों की संख्या के बीच लगाया गया एकमात्र 100 केवीए का जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव वालों को जहां बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है वहीं बिजली उपलब्ध न होने से पानी के लिए भी मारामारी चल रही है। 

   अब इस बीच सैकड़ों ग्राम वासियों ने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर 1 जुलाई शुक्रवार को होने वाले मतदान के बहिष्कार की भी चेतावनी दे डाली है

नेवरिया गांव वालों ने किया था प्रोटेस्ट कहा बिजली पानी नहीं तो मतदान नहीं करेंगे

  प्रशासन और बिजली विभाग के द्वारा पिछले 1 माह से अधिक समय से गर्मी के दिनों में 100 केवीए का नेवरिया ग्राम का जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण ग्रामवासियों में काफी रोष है। गांववालों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता तो वह मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। उनका कहना है कि आज 75 वर्ष आजादी प्राप्त होने से आज तक न तो उनके लिए सड़क की व्यवस्था हुई है और पूरे गांव में एकमात्र ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो खराब होता है अथवा जल जाता है तो गांव में बिजली और पानी का संकट भी उत्पन्न हो जाता है। 

    गांववालों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि प्रशासन उन्हें टॉर्चर करता रहेगा और बिजली पानी उपलब्ध नहीं करवाएगा तो वह 1 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को होने वाले मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper