शहडोल की विशेष खबरें लगातार:-

निर्वाचन क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित, मदिरा का क्रय विक्रय रहेगा प्रतिबंधित शहडोल :-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आदेश जारी कर निर्वाचन क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम अनुसार जिला शहडोल की जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी में 1 जुलाई 2022 को द्वितीय चरण का मतदान सम्पन्न होना है । निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व अर्थात् 29 जून 2022 को दोपहर 3रू00 बजे से 1 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी की भौगोलिक सीमा में स्थित एवं भौगोलिक सीमा से 5(पॉच) कि.मी. की परिधि में स्थित कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान जयसिंहनगर, कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान अमझोर, कपोजिट देशी मदिरा दुकान ब्यौहारी,कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान ब्यौहारी,कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान पपाँध, कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान पपौंध, कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान देवलोंद,कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान देवलोंद, कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान बुड़वा से मंदिरा का क्रय विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित करते हुये शुष्क दिवस घोषित किया है तथा घोषित शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का क्रय विक्रय, परिवहन तथा धारण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अनूपपुर की सीमा से लगे क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश शहडोल :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आदेश जारी कर अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम अनुसार जिला अनुपपुर की विकासखण्ड जैतहरी में 1 जुलाई 2022 को द्वितीय चरण का मतदान सम्पन्न होना है । आबकारी उप निरीक्षक वृत्त – बुढार के प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व 29 जून 2022 को दोपहर 3रू00 बजे से 1 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक जिला अनुपपुर विकासखण्ड जैतहरी के ग्राम पचांयत बकही एवं ग्राम पंचायत देवरी की भौगोलिक सीमा से 5 (पॉच) कि.मी. की परिधि में शहडोल जिले में स्थित कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान बकहो, कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान,अमलाई, कपोजिट देशी मदिरा दुकान अमलाई, कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान धनपुरी नं03, कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान बुढार से मदिरा का कय विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित करते हुये शुष्क दिवस घोषित किया है तथा घोषित शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का क्रय विक्रय, परिवहन तथा धारण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को शहडोल: – प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त संभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई 2022 (रविवार) को जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 9201, शासकीय रघुराज हायर सेकेण्डरी स्कूल, क्रमांक 02, शहडोल में आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत रिसोर्स पर्सन का होगा चयन
शहडोल:- सहायक संचालक उद्यान शहडोल ने जानकारी दी है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत माइक्रो फ्रूट प्रोसेसिंग उद्यमियों को सुविधा दिए जाने हेतु रिसोर्स पर्सन फैसीलेटर के रूप में चयन किया जाएगा, इस हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए श्री मदन सिंह परस्ते सहायक संचालक उद्यान जिला शहडोल जिनका मोबाइल नंबर 97 5596 0017 पर संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.