पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम 1 जुलाई को
शहडोल 30 जून 2022 – जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशि प्रभा पांडे ने जानकारी दी है की जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शहडोल में 1 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया की 1 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्ण युक्त औषधि पिलाई जाएगी तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक बच्चों को को स्वर्ण युक्त औषधि पिलाकर स्वस्थ्य करें।
रक्तदान षिविर का किया गया आयेाजन
शहडोल 30 जून 2022- जिला विधिक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसर गत दिवस सिविल न्यायालय बुढार, ब्यौहारी तथा आज सिविल न्यायालय जयसिंहनगर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविरों के माध्यम से बुढार में कुल 15 यूनिट, ब्यौहारी मेें 12 यूनिट एवं जयसिंहनगर में 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर सिविल न्यायालय बुढार के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री प्रकाश कसेर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुमन उइके सहित ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर सिविल न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीषगण उपस्थित रहें।




Subscribe to my channel
Comments are closed.