सड़क दुर्घटना में दो पीठासीन अधिकारियों की मृत्यु तथा दो मतदान अधिकारी गंभीर रूप घायल
बेहतर से बेहतर की चिकित्सकीय उपचार करने के जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
शहडोल 09 जुलाई 2022- त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में गत दिवस जनपद पंचायत गोहपारू एवं बुढार में पंचायत चुनाव कराने एवं मतदान सामग्री जमा कराने के पष्चात स्वय के वाहन से घर जाते वक्त सड़क दुर्घटना जयसिंहनगर के पास करकी के पास पेड़ से टकराने पर हुई जिसमें दो पीठासीन अधिकारियों की मृत्य दुर्घटना स्थल पर हो गई तथा दो मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है। मृतक पीठासीन अधिकारियों श्री श्रीकांत बहेलिया मतदान केन्द्र 108 केषवाही जनपद बुढारा, श्री लक्ष्मीकांत पटेल पीठासीन अधिकारी मतदान केन्द्र 102 धनौरा जनपद बुढार तथा घायलों में श्री राजकिषोर पटेल मतदान अधिकारी क्रं.03 मतदान केन्द्र धनगंवा जनपद गोहपारू तथा श्री रामसुषील पटेल मतदान अधिकारी क्रं.02 मतदान केन्द्र कुम्हारी जनपद बुढार है। दुर्घटना की सूचना पाते ही तत्काल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों के परिजनों से चर्चा की तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय उपचार प्रदान करने के निर्देष दिए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडे, अनुभिभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, तहसीलदार श्री भरत सोनी,सिविल सर्जन जीएस परिहार, निर्वाचन कार्यालय के श्री संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.