भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसान मोर्चा जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने हर घर तिरंगा फहराने जनता से की गई अपील

273
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं. 7999140850

शहडोल।किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा कहा कि तिरंगा हमारी शान है हर घर में तिरंगा लहराएगा ।किसान मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान को नवाचार देते हुए किसान मोर्चा जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

शहडोल जिले वासियों से किसान मोर्चा जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने की अपील अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान, दुकान एवं अन्य स्थानों में तिरंगा फहराएं । श्री मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा कि उन्होंने देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। हम हमारा समाज तथा हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है, जो देश की रक्षा बॉर्डर पर जाकर करते हैं तथा अपने घर, परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों से दूर रहते हैं कि हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाए, इस हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रात रात भर जग कर बॉर्डर में देश की सीमा पर तैनात रहते हैं। देश हमारा है तथा हम देश के हैं यह बात सदा याद रखनी चाहिए।अपने जिला अंतर्गत किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कहा की पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने अपने घरों में तिरंगा लहराए ।भारत माता कि जय,जय जवान-जय किसान….

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper