भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासन को गुमराह कर तथ्यों को छुपाकर बन गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , भ्रष्टाचार की हो जांच -राधेश्याम पटेल

291
Above News

शहडोल। भाजपा किसान मोर्चा खैरहा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पटेल के द्वारा जिला महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देते हुए क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराते हुए बताया कि श्रीमती लीला लोधी आगनबाडी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी केंद्र चौराडीह केंद्र क्रमांक एक द्वारा तथ्यों को छुपाकर अनैतिक रूप से आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता बन कर सालों से कर रही कार्य जिसकी जांच होना अति आवश्यक है श्री पटेल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र चौराडीह क्रमांक एक में कार्यरत श्रीमती लीला लोधी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति कार्यालय परियोजना अधिकारी के आदेश ब्रमांक 157 दिनांक 15/4/88 द्वारा की गई है श्रीमती लीला लोधी से प्राप्त दस्तावेजों में वर्ष 1994 में हाई स्कूल सर्टिफिकेट में प्रदर्शित जन्मतिथि 3/3/1970 के तहत निरंतर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर कार्य कर रही हैं जबकि श्रीमती लीला लोधी की नियुक्ति 1988 में हुई जब लीला लोधी की नियुक्ति हुई तब की स्थिति में इनके द्वारा हाईस्कूल परीक्षा की नहीं हुई थी। यह है कि प्राथमिक शाला रामगढ़ में दाखिल खारिज नंबर 64 में 1/7/1960 को प्रवेश लिया एवं निरंतर विद्यालय में अध्ययनरत रही। वही साला अभिलेख अनुसार इनकी जन्म तिथि 15/4/1953 बताई गई जो की दाखिल खारिज नंबर 64 है इन्होंने 1/7/1960 को प्राथमिक शाला रामगढ़ में प्रवेश लिया था एवं विद्यालय में निरंतर अध्ययनरत रही। जिसकी प्रमाणिकरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित किया गया एवं नियुक्ति दिनांक 1988 से 34 वर्ष वर्तमान समय में सर्विस रिकॉर्ड बला रहा है। जो कि इनकेठेठे द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को स्पष्ट कर रहा है जिस पर जांच होना अति आवश्यक है। भाजपा किसान मोर्चा खैरहा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने बताया कि एक बार पहले भी मैंने आवेदन दिया था जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई मेरी मांग महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी से है कि श्रीमती लीला लोधी के द्वारा शासकीय रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर शासन प्रशासन को गुमराह किया गया है जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है तथा श्रीमती लीला लोधी की नियुक्ति के समय पर वास्तविक उम्र के संबंध में दस्तावेज के आधार पर जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper