भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

15 तारीख के पहले सभी किसान भाई खसरे के आधार पर कराएं गिरदावरी – पंकज सिंह बघेल

284
Above News


शहडोल।। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया किभाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री पंकज सिंह बघेल ने किसानों से अपील करते हुए कहा किकिसानों द्वारा धान विक्रय हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए सभी ग्राम पंचायत पटवारी हल्का मैं खसरे के आधार पर गिरदावरी की जा रही है जिससे कृषक अपने सोसाइटी में रजिस्ट्रेशन करा सकें यह गिरदावरी पटवारियों द्वारा 15 तारीख तक की जानी है जिसके पश्चात सोसाइटी में रजिस्ट्रेशन होगा तभी कृषक अपनी धान की फसल सोसाइटी पर विक्रय कर सकेंगे
किसानों के लिए गिरदावरी कराना अत्यंत आवश्यक है अगर गिरदावरी किसानों के द्वारा नहीं कराई गई तो सोसाइटी में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा जिससे हमारे किसान भाइयों को नुकसान उठाना पड़ सकता है वही सेठ साहूकार ऐसे हमारे किसानों का फायदा उठाते हैं तो सावधान रहें और 15 तारीख के पहले खसरे के आधार पर गिरदावरी जरूर कराएं सभी किसानों से मैं अपील करता हूं तथा जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों से भी अपील करता हूं कि अधिक से अधिक हमारे किसान भाइयों की गिरदावरी करवाई जाए ताकि सोसाइटी में हमारे अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन हो और सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे किसान भाइयों को मिल सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper