मानव अधिकार जिला अध्यक्ष ने परित्यक्ता पेंशन को बीपीएल गरीबी रेखा के बाध्यता से हटाने की मुख्यमंत्री से की मांग
शुभाष जयसवाल की रिपोर्ट…..
शहडोल।।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने परित्यक्ता पेंशन से बीपीएल की बाध्यता को हटाए जाने का अनुरोध मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से किया है आपको बता दें पूरे मध्यप्रदेश में परित्यक्ता पेंशन योजना संचालित है जिसमें ऐसी महिला जिन्हें पति छोड़ देते हैं जिनको मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा₹600 प्रतिमाह देने का प्रावधान रखा गया है किंतु उस पेंशन में बीपीएल की अनिवार्यता की गई है जिस को समाप्त करने का आग्रह मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र देकर आग्रह किया है कि यदि माननीय न्यायालय द्वारा तलाकशुदा महिला जिसका आदेश माननीय न्यायालय पारित कर चुका हो ऐसी महिलाओं को,बीपीएल गरीबी रेखा की पात्रता नहीं होनी चाहिए जिसे मुक्त कर उक्त योजना का लाभ इस श्रेणी में आने वाली सभी महिलाओं को मिलना चाहिए अपने पत्र में जिला अध्यक्ष ने आग्रह पूर्वक मध्य प्रदेश के मुखिया से इसे जल्द समाप्त करने की मांग की है


Subscribe to my channel
Comments are closed.