शहडोल न्यूज :- नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संभावित दुरूपयोग एवं पेड न्यूज पर नियंत्रण के लिए आज जिला एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न !

शहडोल 14 सितम्बर 2022- नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संभावित दुरूपयोग एवं पेड न्यूज पर नियंत्रण के लिए आज जिला एमसीएमसी समिति की बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थिति सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में नगरीय निर्वाचन 2022 शहरी शहडोल, नगर परिषद बुढार एवं जयसिंहनगर में 27 सितम्बर 2022 को होना है। उन्होंने कहा कि जिला एमसीएमसी समिति राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर नियंत्रण करने हेतु निगरानी रखे और उल्लंघन होने पर कार्यवाही भी प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निर्वाचन में आचार संहिता का अक्षरसः पालन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में ब्यूरो चीफ शहडोल नई दुनिया श्री विनोद शुक्ला,उप संचालक जनसम्पर्क श्री जीएस मर्सकोले सहित अन्य सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.