भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल नगरीय निकाय चुनाव मे महिला सशक्तिकरण की परिक्षा व तपस्या

280
Above News

बेबाक शक्ति न्यूज शहडोल:-नगरपालिका परिषद शहडोल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है तो वही भाजपा और कांग्रेस पार्टी से विजयी पार्षदों का बड़ा खेमा अध्यक्षी और उपाध्यक्षी को लेकर सवाल उठा रहा था जिसका जवाब शहडोल नगर में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद हेतु पुरुष व उपाध्यक्ष पद में महिला उम्मीदवार तय कर दे दिया है वहीं महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा इस सवालों को ओर भी गहरा किए हुए हैं क्या भाजपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु महिला को मौका देगी या कांग्रेस को जीतने का मौका.? जिले में विजयश्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या नारी शक्ति बनकर सामने आई है लेकिन इस शक्ति को आगे बढ़ाने में भाजपा में विजयश्री प्राप्त करने वाली नारी शक्ति को कहीं ना कहीं दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है कुल मिलाकर आज भी आधुनिक युग में पुरुष प्रधान समाज महिलाओं को पद प्रतिष्ठा से वंचित रखा जाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीतिक बिसात बिछाने का काम किया जा रहा है जबकि जनमत संग्रह करने में सफल महिला उम्मीदवारों ने भाजपा हो या कांग्रेस पुरुषों से महिलाओं को कमतर नहीं आंका जा सकता। बाबजूद इसके वर्तमान चुनाव में जीतने वाली महिलाओं को पुरुषों की जूती मानो समझा जा रहा है तय मापदंड और नैतिकता के आधार पर दोनों प्रमुख दलों को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करने का बेहतर अवसर नहीं हो सकता। और नैतिकता के आधार कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करने का बेहतर अवसर दिया है । जिले में नारी शक्ति का सम्मान अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद के तय दावेदारों के बीच एक ऐसा घड़ा भी है जो सरकार किसी भी की हो सियासत हम करेंगे वाले धुरंधरों ने दोनों पार्टियोंके उम्मीदवारों से वन टच में हैं समर्थन का सबूत दो दस पंद्रह पेंलो इस तरीके की भी चुनाव मैदान में सेंधमारी चल रही है अब
देखना दिलचस्प होगा कि लगभग 11 लाख की आबादी का
शहडोल जिसमें 05लाख से अधिक पुरुष और तकरीबन इतनी ही
महिलाएं हैं लेकिन शहडोल में महिलाओं को राजनीतिक दल
शीर्ष पदों पर कितनी सशक्त बनाने वाले हैं अथवा इतिहास बोध
करते हुए महिला प्रत्याशियों के विकास के पंख को कुतर दिए
जाएंगे। पुराने समय से ही नारी समाज की एक अभिन्न अंग रही हैं, नारी के बिना देश का विकास रुक जाता है, हमारे भारत देश में नारियों का प्राचीन काल से विशेष स्थान रहा है, आधुनिक भारतीय समाज में महिलाएं वास्तव में आगे बढ़ रही हैं, नारी स्वभाव में बहुत अच्छे होते हैं, नारी हमारे समाज के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करती हैं जिससे देश का विकास होता है। वर्तमान युग में महिलाएं
शिक्षित हो रही है और वे अपने विचारों को घर से बाहर निडर होकर रखती हैं, आजकल महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है
और पुरुषों के समान योगदान दे रही है। यहां समझना होगा किसूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर भाजपा आला कमान की कथनी और करनी में अंतर कितना है शहडोल में राजनीतिक दलो के महारथियो की मंशा पद प्रतिष्ठा की दौड़ में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की खातिर कोई त्याग तपस्या भी कर सकती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper