भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पक्के आवास का सपना होगा पूर्ण- विधायक

253
Above News

विधायक ब्योहारी ने हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
शहडोल 22 अक्टूबर 2022- धनतेरस के अवसर पर आज जनपद पंचायत ब्योहारी के ग्राम पंचायत अल्हरा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्योहारी श्री शरद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध हो कोई भी व्यक्ति बिना पक्के आवास के ना रहे इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना देशभर में चलाई जा रही है और लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सपना होता है कि हमारे पास पक्के मकान हो और अच्छे से अच्छा जीवन अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि पक्के आवास का सपना सभी पात्र लोगों को प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और सभी पात्र हितग्राहियों को लेना चाहिए। गृह प्रवेश कार्यक्रम में हितग्राहियों को विधानसभा क्षेत्र व्यवहारी के विधायक श्री शरद कोल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों में नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया और घरों में दीप प्रज्ज्‍वलित किए गए। साथ ही सतना जिले से प्रसारित गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल रूप से देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी प्रीतू सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्योहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सरपंच श्रीमती राजकुमारी जायसवाल, सचिव कृष्ण कांत मिश्रा, श्री श्याम पाल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



विधायक ब्योहारी ने हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
शहडोल 22 अक्टूबर 2022- धनतेरस के अवसर पर आज जनपद पंचायत ब्योहारी के ग्राम पंचायत अल्हरा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्योहारी श्री शरद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध हो कोई भी व्यक्ति बिना पक्के आवास के ना रहे इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना देशभर में चलाई जा रही है और लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सपना होता है कि हमारे पास पक्के मकान हो और अच्छे से अच्छा जीवन अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि पक्के आवास का सपना सभी पात्र लोगों को प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और सभी पात्र हितग्राहियों को लेना चाहिए। गृह प्रवेश कार्यक्रम में हितग्राहियों को विधानसभा क्षेत्र व्यवहारी के विधायक श्री शरद कोल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों में नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया और घरों में दीप प्रज्ज्‍वलित किए गए। साथ ही सतना जिले से प्रसारित गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल रूप से देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी प्रीतू सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्योहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सरपंच श्रीमती राजकुमारी जायसवाल, सचिव कृष्ण कांत मिश्रा, श्री श्याम पाल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper