भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व CM कमलनाथ से कोतमा और सतना विधायक को टिकट नहीं देने की होगी मांग 

351
Above News

अखंड ब्राह्मण महासभा समिति देगी ज्ञापन


अखंड ब्राह्मण सभा समिति की कार्यकारी बैठक संपन्न 

सुभाष जयसवाल की रिपोर्ट…..
शहडोल। मुख्यालय स्थित बाणगंगा मंदिर परिसर में आज रविवार को अखण्ड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष ने एक बैठक आहुत की। जहां एकजुट होकर विप्र बंधुओं ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इसके साथ ही महासभा ने अधिक से अधिक संख्या में विप्र बंधुओं को महासभा में जोड़ने और उनकी समस्याओं को साझा करते हुए निराकरण के प्रयास करने की बात कही।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शहडोल आगमन पर कोतमा विधायक संजय सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की सदस्यता समाप्त करने एवं आगे उन्हें टिकट नहीं दिये जाने की मांग भरा ज्ञापन सौंपने की बात कही। जिस पर सभी उपस्थित विप्रों ने अपनी सहमति प्रदान की। विदित है कि, इन विधायकों ने चलती ट्रेन में एक विप्र महिला के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया था, जिसका इस ब्राह्मण महासभा ने पूर्व में भी विरोध दर्ज कराया था। वहीं बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुधाकर द्विवेदी, संस्थापक सुभाष चतुर्वेदी, संभागीय अध्यक्ष संजय गर्ग, संभागीय मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, रामपति पाठक, श्रीकांत मिश्रा, पं. कृष्णा मिश्रा, अर्जुन तिवारी, निशांत गर्ग, अनिल तिवारी, कपिल मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, अखिल शुक्ला, रामलखन मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, धीरज तिवारी, विनय शुक्ला सौरभ झा, संतोष तिवारी अरविंद द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार वयक्त किए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper